सिद्धार्थनगर,दिनाँक 21 अगस्त 2025
थाना सि0न0 पुलिस द्वारा नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में व विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में दुर्गा प्रसाद प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर मय टीम द्वारा आज दिनांक 21.08.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 155/25 धारा 69,78(2),352,351(2) BNS व 13/ 14 व 5/ 6 पाक्सो एक्ट व 67 आईटी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मुमताज अहमद पुत्र जुबेर अहमद निवासी ग्राम तिलसडी थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा गया।

