सिद्धार्थनगर,दिनांक: 18 दिसंबर 2025
दहेज हत्या के 05 आरोपी चढ़े थाना इटवा पुलिस के हत्थे
थाना इटवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,दहेज हत्या के गिरफ्तार अभियुक्तगण को विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा
सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक जनपद के आदेश के क्रम में, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में, पवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल पर्यवेक्षण में, रवीन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना इटवा मय टीम के नेतृत्व में थाना इटवा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 211/2025 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित 05 आरोपियों को आनंदनगर चौराहा के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा।
थाना इटवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार पांचों आरोपियों में विवेक वर्मा पुत्र श्याम सुन्दर वर्मा निवासी सिरसिया थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर,श्याम सुन्दर वर्मा पुत्र स्व0 छोटेलाल वर्मा निवासी सिरसिया थाना इटवा सिद्धार्थनगर,विनीता पत्नी श्याम सुन्दर वर्मा निवासी सिरसिया थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर, अमृता वर्मा पुत्री श्याम सुन्दर वर्मा निवासी सिरसिया थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर,प्रिया वर्मा पुत्री श्याम सुन्दर वर्मा निवासी सिरसिया थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर शामिल हैं।

