Sun. Jul 26th, 2026

दाह संस्कार के बाद नदी में स्नान करने गए डूबे तीन नवयुवकों के मछुआरो की कड़ी मशक्कत के बाद 24 घन्टे बाद मिला शव

दाह संस्कार के बाद नदी में स्नान करने गए डूबे तीन नवयुवकों के मछुआरो की कड़ी मशक्कत के बाद 24 घन्टे बाद मिला शव

विधायक विनय वर्मा सहित शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा मछुआरों को किया गया सम्मानित

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। क्षेत्र के बानगंगा नदी के बैदौली घाटपर दाह संस्कार के बाद स्नान करने के दौरान डूबे तीन नवयुवकों के शव आखिरकार करीब 24 घन्टे बाद बरामद कर लिए गये। प्रशासन, एसडीआरएफ और स्थानीय मछुआरा समुदाय के पेशेवर गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार को जाल की मदद से तीनों शव नदी से बाहर निकाले गये। शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना बीते गुरुवार अपराह्न करीब 1:30 बजे की है। मधवापुर टोला मिझुनिया गांव निवासी शिवा चौहान, रवि वरुण और मोनू वरुण गांव की बुजुर्ग महिला कंचन के दाह संस्कार में शामिल होने बैदौली घाट पहुंचे थे। दाह संस्कार के बाद तीनों युवक बाणगंगा नदी में स्नान करने उतर गये, तभी गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आने से लापता हो गये। वहीं आस-पास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

सूचना पर प्रशासन और एसडीआरएफ ने देर शाम तक तलाश किया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।शुक्रवार सुबह नई डहर गांव के मछुआरा समुदाय के पेशेवर गोताखोरों ने बड़े-बड़े जाल डालकर दोबारा खोज अभियान शुरू किया। कई घन्टे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों युवकों के शव नदी से बरामद कर लिए गये। शव मिलने के बाद रवि वरुण और मोनू वरुण के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और दोनों शवों को अपने साथ घर ले गये। वहीं शिवा चौहान के शव का पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मछुआरा समुदाय के लोगों की मेहनत की सराहना करते हुए विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने 7,000 रुपये सहित थाना प्रभारी शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह ने 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। कुल 12,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर उनके प्रयासों की सराहना की गई। विधायक विनय वर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दी और हरसम्भव मदद का भरोसा दिलाया।

वहीं घटनास्थल पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी, तहसीलदार प्रकाश सिंह नायब तहसीलदार माधुर्य यादव, थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह, लेखपाल आशीष संगम, निरीक्षक अवधेश पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पाण्डेय, रोशन श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान धर्मवीर, राम अचल, समाजसेवीव भाजपा नेता श्याम जायसवाल, भारतीय मानवाधिकार परिवार के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र रूंगटा, व्यवसायी दुर्गेश गुप्ता, अनिल अग्रहरि समेत अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *