दिव्यांगजन विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण हेतु शिक्षक विधायक एवं सदस्य दिव्यांगजन सलाहकार समिति ध्रुव त्रिपाठी ने दिव्यागजनों को वितरित किए कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण
सिद्धार्थनगर:दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत आज दिनॉक 16.01.2026 को कैम्प के माध्यम से पूर्व से चयनित दिव्यांगजनों को जय किसान इण्टर कालेज सनई सकतपुर, सिद्धार्थनगऱ के प्रांगण में सदस्य विधान परिषद एवं सदस्य,राज्य दिव्यांगजन सलाकार समिति ध्रुव कुमार त्रिपाठी के कर कमलो द्वारा दिव्यांगजनों को 20-ट्राईसाइकिल, 15-व्हील चेयर, 10-वैशाखी, 10-ब्रेल किट व दिव्यांग बच्चो को ड्रेस वितरित किया गया।
इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद/सदस्य, राज्य दिव्यांगजन सलाकार समिति ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाये जैसे दिव्यांग पेंशन योजना, शादी विवाह प्रोत्साहन योजना, एवं दुकान निर्माण/संचालन योजना से जनपद क समस्त दिव्यांगजनो को संत्रृप्त करने हेतु विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया। दिव्यांगजनो हेतु सरकार द्वारा विभिन्न उपकरणो जैसे ट्राइसाईकिल, व्हील चेयर, कान की मशीन, स्मार्ट केन, बैशाखी इत्यादि तथा 80% से उपर के अस्थिबाधित दिव्यांगजनो हेतु मोटराईज्ड ट्राइसाईकिल दिया जाना चाहीए ताकि दिव्यांगजनों को आवागमन में सुगमता आये। इस कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी,प्रबन्धक बबलू श्रीवास्वत,प्रिंसपल सचितानन्द आदि उपस्थित रहे। उक्त आशय की जानकारी संदीप कुमार मौर्य,जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, सिद्धार्थनगर द्वारा प्रेषित।

