Fri. Jan 23rd, 2026

दिव्यांगजन रोजगार अभियान के तहत लखनऊ में आयोजित किया गया रोजगार मेला

लखनऊ, 12 अगस्त 2025

दिव्यांगजन रोजगार अभियान के तहत लखनऊ में आयोजित किया गया रोजगार मेला

रोजगार मेला में कुल 25 कंपनियों ने लिया भाग,172 दिव्यांग प्रतिभागियों को नौकरी के दिए गए ऑफर

मेले में दिव्यांगजनों के लिए सहायक यंत्रों का प्रदर्शन और स्वरोजगार योजनाओं की भी दी गई जानकारी

दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाने एवं मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से दिव्यांगजन रोजगार मेले का किया गया आयोजन

लखनऊ, 12 अगस्त 2025, दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से दिव्यांगजन रोजगार अभियान के अंतर्गत आज डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ में दिव्यांगजन हेतु रोजगार मेला आयोजित किया गया। यह अभियान 6 से 13 अगस्त 2025 तक प्रदेशभर में चलाया जा रहा है।

मेले का शुभारंभ उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक पुलकित खरे ने मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन की उपस्थिति में फीता काटकर किया। मिशन निदेशक ने मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और प्रतिभागियों से संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि मिशन का प्रयास है कि दिव्यांगजन को बराबरी के अवसर मिलें और वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। ऐसे मेले उन्हें अपने हुनर को पहचानने और सही अवसर प्राप्त करने में मदद करते हैं। उन्होंने नियोक्ताओं से आह्वान किया कि दिव्यांगजनों को भी सामान्य युवाओं की तरह क्षमतावान मानते हुए अधिक से अधिक संख्या में सेवायोजित किया जाए।

इस मेले में वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड, अमेजॉन, टीएमसी, बिलियंस ऑफ माइंड,मेगा माइंड सॉल्यूशन,जेल कैफे, अंबिका क्रिएशन,वी मार्ट, अगेस फेडरल लाइफ,सौभाग्य फाउंडेशन ट्रस्ट रीयल विरासत इंफ्राकॉर्ब Pvt. Ltd, मीडिया Pvt. Ltd., मैक्स लाइफ इंश्योरेंस सहित कुल 25 कंपनियों ने भाग लिया। इन कंपनियों ने 1500 से अधिक रिक्तियों के लिए 325 दिव्यांग प्रतिभागियों का साक्षात्कार किया, जिनमें से 172 प्रतिभागियों को नौकरी के ऑफर दिए गए।

रोजगार मेले में समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र (CRC) ने दिव्यांगजन सहायक यंत्रों का प्रदर्शन किया और पुनर्वास सेवाओं की जानकारी दी। इसके अलावा MSME विभाग ने दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी और आवेदन प्रक्रिया का मार्गदर्शन प्रदान किया। उपरोत कार्यक्रम में आई.टी.आई. अलीगंज के प्रधानाचार्य एवं जिला समन्वयक राज कुमार यादव, सहायक सेवायोजन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतिभागियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।

संपर्क सूत्र – धर्मवीर खरे 8737008603

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *