Mon. Feb 9th, 2026

दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति,गोरखपुर “उत्तर प्रदेश” की मासिक बैठक 02 नवम्बर 2025 को

#गोरखपुर: 01 नवंबर 2025

दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति,गोरखपुर “उत्तर प्रदेश” की मासिक बैठक 02 नवम्बर 2025 को

#गोरखपुर: दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति (उत्तर प्रदेश) गोरखपुर की मासिक बैठक दिनांक 02 नवम्बर, 2025 (रविवार) को अपराह्न 2:00 बजे से समिति के अशोक नगर, बशारतपुर, गोरखपुर स्थित कार्यालय पर आयोजित की जाएगी। बैठक के मुख्य विचारणीय बिंदुओं में आगामी 09 नवम्बर, 2025 को स्थानीय सिविल लाइन्स स्थित अतिथि भवन में आयोजित किये जाने वाले “स्थापना दिवस एवं वैवाहिक परिचय समारोह” की तैयारियों की समीक्षा, वार्षिक पत्रिका ‘दिव्य प्रकाश (वर्ष 2025-26)’ के द्वादश अंक के प्रकाशन कार्य की प्रगति, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, सदस्यता विस्तार तथा अन्य समसामयिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष शरद चन्द्र पाण्डेय द्वारा की जाएगी,इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, संरक्षकगण एवं सम्मानित समाज बंधुओं की उपस्थिति अपेक्षित है।

दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति (उत्तर प्रदेश) गोरखपुर
संपर्क: इं० अनन्त मिश्र (महामंत्री) — 9451685530
दिनांक : 01 नवम्बर, 2025
कार्यालय: 198ए, अशोक नगर, बशारतपुर,गोरखपुर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *