गोरखपुर: 02 नवंबर 2025
दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति की मासिक बैठक सम्पन्न
आगामी वार्षिक सम्मेलन एवं पत्रिका “दिव्य प्रकाश” की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा
गोरखपुर: दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति (उत्तर प्रदेश), गोरखपुर की मासिक बैठक आज दिनांक 02 नवम्बर, 2025 को अपराह्न 2:00 बजे समिति के अशोक नगर, बशारतपुर स्थित केंद्रीय कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष शरद चन्द्र पाण्डेय ने की, जबकि संचालन महामंत्री इं० अनन्त मिश्र द्वारा किया गया। बैठक में आगामी 09 नवम्बर, 2025 को सिविल लाइन्स स्थित अतिथि भवन, गोरखपुर में आयोजित होने वाले “स्थापना दिवस एवं वैवाहिक परिचय समारोह” की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही समिति की वार्षिक पत्रिका ‘दिव्य प्रकाश (वर्ष 2025–26)’ के द्वादश अंक के प्रकाशन कार्य की प्रगति पर भी विचार-विमर्श किया गया। संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, सदस्यता विस्तार, और समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद बढ़ाने पर भी प्रमुख रूप से चर्चा हुई। बैठक में उपाध्यक्ष इं० अरविन्द कुमार पाठक, संयुक्त मंत्री अशोक पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अमर मिश्र, सांस्कृतिक एवं प्रचार-प्रसार मंत्री सर्वेश्वरी मिश्र, तथा विधिक कार्य मंत्री अनिल कुमार मिश्र पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट संरक्षकगण रामाधार पाण्डेय,जी. के.पाण्डेय, इं० प्रेम नाथ मिश्र, इं० कौशल किशोर पाण्डेय,अशोक कुमार पाण्डेय,अशोक कुमार मिश्र, एवं प्रोफेसर प्रमोद कुमार मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त उमानाथ पाण्डेय, दुर्गेश कुमार मिश्र, अनादि प्रसाद मिश्र, अवधेश कुमार मिश्र, विनीत मिश्र, चन्द्रशेखर मिश्र, आनंद मिश्र एवं सतीश कुमार मिश्र सहित अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के समापन पर अध्यक्ष शरद चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि “समाज के समग्र उत्थान हेतु संवाद, सहयोग और समरसता आवश्यक है। दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति इसी भावना के साथ समाज को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य कर रही है।

