Sun. Feb 15th, 2026

दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति का कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर स्नेहिल एवं सौहार्दपूर्ण सहभोज आयोजन संपन्न

उ0प्र0,गोरखपुर: 05 नवम्बर 2025

दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति का कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर स्नेहिल एवं सौहार्दपूर्ण सहभोज आयोजन संपन्न

गोरखपुर,उत्तर प्रदेश 05 नवम्बर 2025-कार्तिक पूर्णिमा के परम पावन शुभ अवसर पर दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति (उत्तर प्रदेश) गोरखपुर द्वारा आज अशोकनगर, बशारतपुर स्थित समिति कार्यालय पर “सहभोज” का स्नेहिल एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन सम्पन्न हुआ। यह आयोजन समाज के बीच आपसी एकता, स्नेह एवं सांस्कृतिक बंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया, जिसमें समिति के पदाधिकारीगण,संरक्षकगण एवं अनेक सम्मानित सदस्य सपरिवार सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष शरद चन्द्र पाण्डेय ने की तथा संचालन महामंत्री इं० अनन्त मिश्र द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष इं० अरविन्द कुमार पाठक, संगठन मंत्री इं० रजनीश मिश्र, संयुक्त मंत्री अशोक पाण्डेय, विधिक कार्य मंत्री अनिल कुमार मिश्र, सांस्कृतिक एवं प्रचार-प्रसार मंत्री सर्वेश्वरी मिश्र, विशिष्ट संरक्षक जी०के० पाण्डेय, इं० प्रेम नाथ मिश्र, इं० कौशल किशोर पाण्डेय,अशोक कुमार पाण्डेय, अशोक कुमार मिश्र,प्रो० प्रमोद कुमार मिश्र, रामाधार पाण्डेय, राज कुमार पाण्डेय,चूड़ा मणि मिश्र, ओम प्रकाश पाण्डेय,मंटू पाण्डेय,दुर्गेश मिश्र,कृष्ण कुमार मिश्र,आनंद मिश्र सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने पारंपरिक स्वाद के साथ सौहार्द और आत्मीयता के इस उत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम के अंत में समिति के महामंत्री इं० अनन्त मिश्र ने सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन न केवल परंपरा के संरक्षण का माध्यम हैं, बल्कि समाजिक एकता और आत्मीय संबंधों को भी सुदृढ़ करते हैं।

दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति (उ०प्र०), गोरखपुर
कार्यालय : 198A, अशोकनगर, बशारतपुर, गोरखपुर
संपर्क : इं० अनन्त मिश्र (महामंत्री)

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *