गोरखपुर, दिनांक 08 नवम्बर 2025
दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति “उत्तर प्रदेश” गोरखपुर का स्थापना दिवस समारोह एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन 09 नवम्बर को
गोरखपुर, दिनांक 08 नवम्बर 2025: दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति “उत्तर प्रदेश” गोरखपुर द्वारा स्थापना दिवस समारोह एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन इस रविवार, दिनांक 09 नवम्बर 2025 को स्थानीय अतिथि भवन, सिविल लाइन्स, गोरखपुर में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आटोजित किया जाएगा।
इस आयोजन का उद्देश्य समाज में पारस्परिक परिचय, एकता एवं सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हुए युवापीढ़ी को सामाजिक मूल्यों से जोड़ना है,कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वाह्न 10 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण एवं दीप प्रज्वलन से होगा,कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री शरद चन्द्र पाण्डेय द्वारा की जाएगी तथा संचालन इं० अरविंद पाठक एवं महामंत्री इं० अनन्त मिश्र करेंगे।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट संरक्षकगण के कर-कमलों से समिति की वार्षिक पत्रिका ‘दिव्य प्रकाश’ (वर्ष 2025–26) का लोकार्पण किया जाएगा,इसके उपरांत वैवाहिक परिचय सत्र तथा स्वजातीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा जिसमें शिक्षा, प्रशासन, साहित्य, समाज सेवा एवं व्यवसाय के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाज बंधुओं को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रदेश भर से समिति के पदाधिकारी, संरक्षकगण, आजीवन सदस्य एवं सम्मानित समाजबंधु बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे,समिति परिवार ने सभी स्वजातीय बंधुओं से सपरिवार पधारकर इस आयोजन को सफल बनाने का विनम्र आग्रह किया है।
इं० अनन्त मिश्र,महामंत्री,दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति (उत्तर प्रदेश), गोरखपुर

