गोरखपुर,दिनांक : 23 नवम्बर 2025
दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति (उत्तर प्रदेश) की हुई मासिक समीक्षा बैठक
दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति (उत्तर प्रदेश), गोरखपुर की मासिक समीक्षा बैठक आज दिनांक 23 नवम्बर 2025 (रविवार) को समिति के कोषाध्यक्ष अमर मिश्र के निवास निकट गुलरिहा थाना,सेलिब्रेशन मैरिज हॉल के पीछे, गोरखपुर पर संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ अध्यक्ष शरद चन्द्र पाण्डेय द्वारा भगवान भास्कर का पूजन एवं वंदना के साथ किया गया। तत्पश्चात् बैठक की कार्यसूची के अनुरूप विचार-विमर्श प्रारम्भ हुआ।
बैठक के प्रमुख निर्णय एवं कार्यवृत्त – स्थापना दिवस एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन 2025 की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की गई। सम्मेलन की अभूतपूर्व सफलता पर सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कोषाध्यक्ष अमर मिश्र द्वारा आय–व्यय का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। सम्मेलन के आयोजन में सहयोग हेतु सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा यह निर्णय लिया गया कि सभी सहयोग राशि की रसीद औपचारिक रूप से उपलब्ध कराई जाएगी। संगठन विस्तार एवं नवीन सदस्यता अभियान को तेज करने का प्रस्ताव पारित हुआ। विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्रों के उत्कृष्ट स्वजनों को सम्मानित करने हेतु चयन समिति गठन पर सहमति बनी,आगामी कार्ययोजना, उत्तरदायित्वों का पुनर्विन्यास एवं कार्यक्रम कैलेंडर निर्माण पर चर्चा की गई। समिति कार्यालय में डिजिटल दस्तावेजीकरण हेतु आवश्यक प्रक्रियाएँ तेज की जाएँगी।
आज के इस बैठक में उपस्थित सम्मानित स्वजनों में पदाधिकारीगण शरद चन्द्र पाण्डेय अध्यक्ष, इं० अरविन्द कुमार पाठक उपाध्यक्ष, इं० अनन्त मिश्र महामंत्री, अमर मिश्र कोषाध्यक्ष, इं० रजनीश मिश्र संगठन मंत्री, अशोक पाण्डेय संयुक्त मंत्री, सर्वेश्वरी मिश्र सांस्कृतिक एवं प्रचार प्रसार मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य माधवेन्द्र पाण्डेय, दिनेश मणि मिश्र, सतीश मिश्र, कृष्ण कुमार मिश्र, रमेंद्र कांत चन्द्र मिश्र, विशिष्ट संरक्षकगण जी० के० पाण्डेय, रामाधार पाण्डेय, इं० कौशल किशोर पाण्डेय, इं० प्रेमनाथ मिश्र, डॉ० अशोक कुमार पाण्डेय, अशोक कुमार मिश्र, शैलेश पाठक, संरक्षक चूड़ा मणि मिश्र, अन्य सम्मानित समाजबंधु श्रीकांत मिश्र, चिंता मणि मिश्र, रमेश चन्द्र पाण्डेय, अरुण कुमार मिश्र, अवधेश मिश्र, डॉ० अजय कुमार पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, अविनाश मिश्र, नितिन पाठक, कृष्ण गोपाल मिश्र, देवेंद्र प्रसाद मिश्र, दुर्गेश मिश्र, सुनील मिश्र, मयंक मिश्र, अनमोल मिश्र, नीलम मिश्रा, सिद्धिमा पाण्डेय, तथा अन्य सम्मानित स्वजन उपस्थित हुए। अध्यक्ष शरद चन्द्र पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि — “संगठन संवाद, समर्पण और सहयोग की भावना से ही सशक्त होता है। हम सब मिलकर समाज की गौरवपूर्ण पहचान को और ऊँचाई देंगे।” महामंत्री इं० अनन्त मिश्र ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले स्वजनों को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया,बैठक के उपरांत स्नेहिल सहभोज (लिट्टी–चोखा) का आयोजन किया गया।
इं० अनन्त मिश्र (महामंत्री) दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति (उत्तर प्रदेश), गोरखपुर,कार्यालय : 198-ए, अशोक नगर, बशारतपुर, गोरखपुर

