दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को थाना सिद्धार्थनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
सिद्धार्थनगर। थाना सिद्धार्थनगर पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट से जुड़े गंभीर मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस की यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय के नेतृत्व में थाना सिद्धार्थनगर पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार थाना सिद्धार्थनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 70/26 दर्ज है, जिसमें बीएनएस की धारा 137 (2), 87, 65(1), 115(2), 352, 351(3), पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3 (2) 5 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
इस मामले में आरोपी अंकित कुमार पुत्र बुद्ध उर्फ अशोक निवासी परसौना थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज, हाल पता काशीराम आवास ब्लॉक नंबर 25 कमरा नंबर 289 थाना सिद्धार्थनगर, काफी समय से वांछित चल रहा था। थाना सिद्धार्थनगर पुलिस टीम ने लगातार तलाश और मुखबिर की सूचना के आधार पर शुक्रवार को बेलहिया मंदिर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र 19 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय, उपनिरीक्षक विजय कुमार, हेड कांस्टेबल हरिकेश यादव तथा कांस्टेबल सीमान्त यादव शामिल रहे।

