सिद्धार्थनगर: दिनांक 21 दिसंबर 2025
थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम ने दो शिकायतकर्ता के खाते से फ्राड हुए कुल ₹48,900/- को आवेदक/आवेदिका के खाते में कराया वापस
एक शिकायतकर्ता के खाते से AEPS के माध्यम से हुए फ्राड ₹34,900/- तथा दूसरे शिकायतकर्ता के खाते से फ्राड हुए ₹14,000/-थाना मिश्रौलिया साइबर सेल ने वापस कराया
आवेदक चन्द्रभान पुत्र मोती निवासी ग्राम गौरडीह थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा दिनांक 25.07.2025 को हुए साइबर फ्रॉड से सम्बंधित एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराया गया कि आवेदक के खाता संख्या 34973292197 से AEPS के माध्यम से कुल 34,900/- रुपये व दिनांक 25.10.2025 को आवेदिका सुभावती पत्नी जगदीश निवासिनी ग्राम गौरडीह थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराया गया कि आवेदिका के खाता संख्या 33147922526 से AEPS के माध्यम से कुल 14,000/- रुपये का साइबर फ्राड हो गया था।
सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर जागरूकता अभियान व साइबर अपराध की रोकथाम के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक व पवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी इटवा के पर्यवेक्षण में जिसके जांच के क्रम में राजेश कुमार तिवारी प्रभारी निरीक्षक मिश्रौलिया मय टीम के नेतृत्व में उ0नि0 रामदरश यादव व उ0नि0 श्याम कन्हैया दूबे प्रभारी साइबर सेल थाना मिश्रौलिया मय साइबर सेल द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया से समन्वय स्थापित कर दोनो शिकायतकर्ता से फ्राड हुए कुल 48,900/- रुपये को आवेदक/आवेदिका के खाते में वापस कराया।

