Sun. Apr 19th, 2026

नगर पंचायत अध्यक्ष बढ़नी व नगर पंचायत अध्यक्ष शोहरतगढ़ भाजपा में हुए शामिल.

सिद्धार्थनगर,लखनऊ/दिनाँक 07 फरवरी 2024

नगर पंचायत अध्यक्ष बढ़नी व नगर पंचायत अध्यक्ष शोहरतगढ़ भाजपा में हुए शामिल..

नगर पंचायत बढ़नी सुनील अग्रहरि व नगर पंचायत अध्यक्ष शोहरतगढ़ उमा अग्रवाल पत्नी रवि अग्रवाल भाजपा में हुए शामिल/जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा मिलेगी मजबूती….

सिद्धार्थनगर,शोहरतगढ़। नगर निकाय चुनाव में निर्दल चुनाव जीते जिले के दो चेयरमैन बढ़नी सुनील अग्रहरि व शोहरतगढ़ उमा अग्रवाल पत्नी रवि अग्रवाल ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय कार्यालय पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।

इस पर जिला अध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने कहा दोनों अध्यक्ष का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत है,इनके आने से हमारी पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में अत्याधिक मजबूती मिलेगी।

Related Post