नगर पंचायत प्रतिनिधि ने ईओ के साथ छठ घाटों का किया निरीक्षण,संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश
सिद्धार्थनगर। उसका बाज़ार नगर पंचायत कस्बा में शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत कुमार जायसवाल,ईओ अभिनव श्रीवास्तव ने छठ घाटों की तैयारियों का जायजा लिया।उन्होंने साफ-सफाई और रंगाई-पुताई कार्यों का निरीक्षण किया और नगर पंचायत के कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मथौली कस्बे के विभिन्न वार्डों छठ पर्व को देखते हुए नगर पंचायत उसका बाज़ार अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत कुमार जायसवाल द्वारा हर वार्डो के छठ घाटों पर साफ-सफाई और रंगाई-पुताई के कार्य तेजी से पूर्ण कराए गए। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत कुमार जायसवाल ने बताया कि छठ पर्व पर व्रती महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो,इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है और जगह जगह बिजली पानी, छठ घाट के किनारे सुरक्षा के दृष्टिगत बैरिकेटिंग की व्यवस्था किया गया है। इस दौरान ईओ अभिनव श्रीवास्तव ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इस अवसर पर उसका थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी ने पुलिसबल के साथ छठ घाट की सुरक्षा व्यवस्था को परखा।

