Sun. Feb 15th, 2026

नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में थाना खेसरहा पुलिस ने 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

सिद्धार्थनगर: दिनांक 05 अक्टूबर 2025

नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में थाना खेसरहा पुलिस ने 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

थाना खेसरहा पुलिस द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित 01 नफर अभियुक्त को थानाक्षेत्र के देवरी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा

डा0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन व मंयक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी बाँसी के कुशल पर्यवेक्षण व अनूप कुमार मिश्र थानाध्यक्ष थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 05.10.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 166/2025 धारा 137(2),64(1) BNS, 5/6 पाक्सो एक्ट तथा 3(2)V SC/ST एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गफ्फार पुत्र अनारुल्लाह साकिन देउरी थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर को थानाक्षेत्र के देउरी मोड के पास से गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा किया गया ।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-उ0नि0 हरेन्द्र शरण शुक्ला,हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार,आरक्षी सोनदेव कुमार,थाना खेसरहा सिद्धार्थनगर।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *