सिद्धार्थनगर: दिनांक 19 दिसंबर 2025
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को थाना कठेला समय माता पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
सिद्धार्थनगर: डॉ अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में व मंयक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहतगढ़ के कुशल निर्देशन व थानाध्यक्ष थाना कठेला समय माता अभय सिंह मय टीम के नेतृत्व में आज थाना कठेला समय माता पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-148/25 धारा 137(2)/87/65(1)/352/351(3) बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त इजहार पुत्र नूर मोहम्मद निवासी सौरहवा ग्रान्ट टोला धुन्नीजोत थाना कठेला समय माता जनपद सि0नगर को पण्डित डीहवा मोड़ कठेला गर्वी से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा।

