Fri. Jun 12th, 2026

नारी सुरक्षा नारी सम्मान व महिला तथा बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान नारी सम्मान व सशक्तिकरण अभियान के दौरान एंटी रोमियो और यातायात नियमावली के बारे में किया जागरूक

सिद्धार्थनगर/दिनांक 26-12-2020

नारी सुरक्षा नारी सम्मान व महिला तथा बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान नारी सम्मान व सशक्तिकरण अभियान के दौरान एंटी रोमियो और यातायात नियमावली के बारे में किया जागरूक

*राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में* व मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में व राणा महेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ व दिनेश चंद्र चौधरी, थानाध्यक्ष चिल्हिया कुशल निर्देशन में आज दिनांक 26.12.2020 को नारी सुरक्षा नारी सम्मान व महिला तथा बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान नारी सम्मान व सशक्तिकरण अभियान के दौरान उप0नि0 नरेंद्र नाथ त्रिपाठी (एंटीरोमियो प्रभारी) व उप0नि0 रवि कांत मणि त्रिपाठी द्वारा जीवन ज्योति आदर्श शिक्षा संस्थान रमवापुर (खास) शोहरत गढ़ चिल्हिया सिद्धार्थ नगर तथा विस्डम वे स्कूल कंदवा बाज़ार थाना चिल्हिया व चिल्हिया रेलवे स्टेशन कंदवा बाज़ार में छात्राओं को एकत्र करके जागरूक किया गया तथा शासन द्वारा पारित दिशा निर्देश व 1090,1098,1076,181,108,102, डायल 112 तथा एंटी रोमियो और यातायात नियमावली के बारे में जागरूक किया गया तथा छात्राओं को सुरक्षा के प्रति अडिग रहने व किसी प्रकार की उत्पीड़न पर सूचना देने हेतु उपर्युक्त टोल फ्री नंबर से अवगत कराया गया ।

(न्यूज़ 17इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा)

Related Post