सिद्धार्थनगर 21 मई 2025
निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार को डीएम की अध्यक्षता में दी गई विदाई
निवर्तमान सीडीओ को जिलाधिकारी ने नये दायित्व के निर्वहन हेतु बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार का विदाई समारोह जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता में अम्बेडकर सभागार में सम्पन्न हुआ,विदाई समारोह के अवसर पर जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने कहा कि मेरा कार्यकाल 11 माह 18 दिन का हो गया है। मेरे द्वारा विकास विभाग/राजस्व विभाग के विकास कार्य हेतु रूपरेखा तैयार किया जाता है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उसका क्रियान्वयन किया गया है। विभिन्न विभागो की समीक्षा मेरे द्वारा नही किया जाता उनका समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा करके कार्य कराया जाता है। प्रशासनिक सेवा में स्थानान्तरण एक प्रक्रिया है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास विभाग से सम्बन्धित जो भी कार्य किया गया है वह सराहनीय कार्य है। ऐसे जनपद में जा रहे है जो सरकार के लिए विशेष जनपद है। इसके लिए बधाई देता हूॅ। एक जनपद में 03 साल सेवा देना बड़ी बात है। 03 साल का कार्यकाल लोगो के लिए यादगार होगा।
जिलाधिकारी ने निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी को पुनः बधाई और नये दायित्व के निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दिया,विदाई समारोह के अवसर पर निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने कहा कि मुझे 03 साल बाद यहां से जाने का मौका मिल रहा है। मै पीछे देखता हूॅ तो यह 03 साल मेरे लिए गौरव के दिन रहे है। मुझे 03 जिलाधिकारी के साथ कार्य करने का अवसर मिला है। सभी का मुझे सानिध्य, सहयोग और मार्गदर्शन मिला है। इस जनपद से बहुत कुछ सीखने को मिला है। जिलाधिकारी द्वारा मुझे जो भी जिम्मेदारी दी गयी उसका मेरे द्वारा निर्वहन किया गया है। मुझे सभी जिलाधिकारी के कार्य करके सीखने का अवसर मिला है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गलती सबसे होती है। उसमें सुधार लाना चाहिए। जनपद में जो भी उपलब्धियां मिली है उसमे सभी का योगदान है। सभी का पूरा सहयोग मिला है। मुझे खुशी है आप लोगो से मुझे सम्मान मिला है। इस जनपद से बहुत कुछ सीखकर ले जा रहा हॅू। जिलाधिकारी का मुझे बड़े भाई की तरह सानिध्य मिला है। 03 साल के कार्यकाल में जिन लोगो ने मेरे साथ कार्य किया है सभी को धन्यवाद देता हूॅ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी डुमरियागंज संजीव दीक्षित, उपजिलाधिकारी न्यायिक डुमरियागंज प्रदीप यादव, अपर उपजिलाधिकारी ललित कुमार मिश्र, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बी.एस.यादव, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी डुमरियागंज कुमार कार्तिकेय मिश्र, प्रबन्धक ग्रामोद्योग दीपक मिश्रा, प्रधानाचार्य जीआईसी नौगढ़ दयाशंकर यादव, प्रशासनिक अधिकारी सुरेश पाण्डेय आदि लोगो द्वारा भी सम्बोधन किया गया। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेट किया गया। इसके साथ उपस्थित समस्त अधिकारियो द्वारा भी स्मृति चिन्ह भेट किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ज्ञानप्रकाश, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, समस्त खण्ड विकास अधिकारी व अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।

