Mon. Feb 9th, 2026

निवर्तमान मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने एस.पी. गोयल को सौंपा अपना कार्यभार

लखनऊ: 31 जुलाई 2025

निवर्तमान मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने एस.पी. गोयल को सौंपा अपना कार्यभार

लखनऊ: आज सायंकाल मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव ने अपने पद का कार्यभार नए मुख्य सचिव एस.पी. गोयल को सौंपा। उन्होंने अपना कार्यभार सौंपने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन में प्रदेश की सेवा करना मेरे लिए अत्यंत सम्मान एवं गौरव की बात रही। अपने कार्यकाल के दौरान राज्य के समग्र विकास और सुशासन की दिशा में समर्पित प्रयास करना मेरे जीवन का एक प्रेरणास्पद अनुभव रहा।

निवर्तमान मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने मुझे इस उत्तरदायित्व को निभाने का अवसर प्रदान किया। साथ ही मैं एस. पी. गोयल को इस दायित्व के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ और उनके सफल कार्यकाल की कामना करता हूँ।

निवर्तमान मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इस अवधि में मुझे मंत्रिमंडल के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं समस्त सहयोगियों का जो निरंतर सहयोग, स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, उसके लिए मैं हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ। उन्होंने कहा कि यह कार्यकाल मेरे लिए न केवल सेवा का माध्यम रहा, अपितु सीख और उत्तरदायित्व की भावना से ओत-प्रोत एक स्मरणीय यात्रा भी रहा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *