गोरखपुर/दिनाँक–16 अगस्त 2023
निषाद पार्टी के 08वें स्थापना दिवस पर गोरक्षनाथ की पावन धरा पर उमड़ा विशाल जनसैलाब–डॉ संजय निषाद
(स्थापनादिवस/गोरखपुर/1608)
निषाद पार्टी के 08वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष-निषाद पार्टी एवम कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) उ०प्र० डॉ संजय कुमार निषाद ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत है, उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने निषाद समाज को ठगने का काम किया है, पूर्व की सरकारों ने जय निषाद राज के नारे का विरोध किया और जय निषाद राज बोलने वाले नेताओ को मौत के घाट उतार दिया।संजय निषाद ने कहा कि उपमुख्यमंत्री को निषाद समाज के दर्द को प्रधानमन्त्री के समक्ष रखना है, आपके सहयोग से केंद्र और राज्य सरकार में श्रृंगवेरपुर धाम का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, आपके ही सहयोग से 20 करोड़ की लागत से निषाद राज ओडिटोरियम बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों द्वारा मछुआ समाज को उप-जातियों में बांटने का काम किया, आज निषाद पार्टी प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री उ0प्रदेश योगी आदित्यनाथ तक निषाद समाज के मुद्दे को रख रही है।उप-मुख्यमंत्री पिछड़ो के नेता है और पिछड़ो के बारे में सोचते है। प्रधानमंत्री मोदी का हाथ निषाद (मछुआ) समाज के ऊपर है, निषाद राज क़िले पर बनी मस्जिद अवैध है और अल्पसंख्यक समाज से अपील है कि संवैधानिक और बातचीत के तरीक़े से मस्जिद का हल निकाल लिया जाये। क्योकि 2024 में पुनः 300 पार फिर एनडीए सरकार बनाने का लक्ष्य है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने अपने अभिभाषण में कहा कि
निषाद पार्टी के अध्यक्ष संघर्षों के प्रतीक है। संजय निषाद/निषाद समाज के सबसे बड़े पैरोकार के तौर पर उत्तर प्रदेश की कैबिनेट में बैठे हैं। त्रेता युग में निषाद राज और भगवान श्रीराम की मित्रता हुई थी। अयोध्या और श्रृंगवेरपुर धाम का एक जैसा सम्मान है। भगवान श्रीराम और निषाद राज की प्रतिमा मित्रता का प्रतीक है। श्रृंगवेरपुर धाम 2014 के बाद से विकास की गति में आया। श्रृंगवेरपुर धाम में दूसरे देश और प्रदेशों से लोग आते हैं। कलयुग में संजय निषाद और निषाद पार्टी की विश्व के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी से है। त्रेता की भाँति ही कलयुग में इस मित्रता को कोई नहीं तोड़ सकता है। कारसेवा करके राम मंदिर का विवादित ढाँचा गिराया।उन्होंने कहा कि निषाद राज क़िला चाहे 300 फीट हो या 3000 फ़ीट नीचे हो, किन्तु मस्जिद वहाँ नहीं रह पाएगी।

के०पी० मौर्या ने कहा कि आगामी कुंभ में संगम नगरी में आस्था की डुबकी के साथ श्रृंगवेरपुर धाम के दर्शन के लिए व्यापक मार्ग तैयार किया जाएगा। आयोध्या से श्रृंगवेरपुर की दूरी सड़क मार्ग फॉर लेन बनाने के साथ की जा रही है। डबल इंजन की सरकार ग़रीब कल्याण के लिए समर्पित सरकार है। प्रधानमंत्री आवास योजना में अधिकतर ग़रीब लोग को आवास मिला है। देश में 04 करोड़ ग़रीब लोगो को आवास दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल कार्यकाल की वजह से श्रृंगवेरपुर धाम बन रहा है।
उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी सुप्रीमो और उनके परिवार का निषाद आरक्षण को लेकर बहुमूल्य योगदान रहा है, जिसको भुलाया नहीं जा सकता। देश में जब राम मंदिर बन सकता है, काश्मीर से धारा 370 हट सकती है, 04 करोड़ ग़रीब लोगो को पक्के आवास मिल सकते है। 80 करोड़ लोगो को निःशुल्क राशन मिल सकता है। 220 करोड़ लोगो निःशुल्क कोरोना वैक्सीन लग सकती है, तो निषाद समाज के संकल्प और सपने को उचित तरीक़े से और उचित समय पर यह कार्य ज़रूर पूरा होगा।निषाद पार्टी और भाजपा का रिश्ता कभी ख़त्म नहीं होगा, भाजपा और निषाद पार्टी का रिश्ता रामराज्य की तरह इस युग मे भी अटूट रहेगा। उन्होंने कहा कि आज विरोधी पार्टीयों के पेट में दर्द हो रहा होगा निषाद समाज के स्थापना दिवस पर उमड़ी हुई विशाल जनसैलाब को देखकर। डॉ संजय निषाद ने कहा कि आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में हम उत्तरप्रदेश की 80 की 80 लोकसभा सीट जीतेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पुनः प्रधानमंत्री बनाना है। यही हमारा संकल्प है। तीसरे कार्यकाल में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनेगा,और विश्व की पांचवें स्थान से तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी होगी।