Thu. Apr 16th, 2026

पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद को थाना उसका बाजार मिशन शक्ति टीम ने काउंसलिंग करके बिखरने से बचाया

जनपद सिद्धार्थनगर: 05 अप्रैल 2026

पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद को थाना उसका बाजार मिशन शक्ति टीम ने काउंसलिंग करके बिखरने से बचाया

सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक द्वारा “महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व विश्वजीत शौरयान क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में हरे कृष्ण उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक उसका बाजार के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम प्रभारी जयप्रकाश पांडेय थाना उसका बाजार मय टीम द्वारा आवेदिका श्रीमती प्रियंका पत्नी शिवसागर ग्राम रानीगंज मोगलहा के वैवाहिक विवाद को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुलझाया गया। पुलिस टीम की प्रभावी काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी ने अपने आपसी मतभेदों और मनमुटाव को भुलाकर पुनः एक साथ सुखद दांपत्य जीवन बिताने का संकल्प लिया,पुलिस की इस मानवीय पहल से थाना क्षेत्र उसका बाजार के आमजन मानस द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।

पति-पत्नी के आपसी मतभेदों और मनमुटाव को दूर करने में काउंसलिंग टीम के उ0नि0 जयप्रकाश पांडेय, हे0का अनिल चौहान,कांस्टेबल सोनू यादव, म0का0 कालिंदी यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *