पांच दिवसीय कार्य की मांग को लेकर एसबीआइ नौगढ़ की मुख्य शाखा के बाहर बैंक कर्मियों का विरोध प्रदर्शन
News17 india एडीटर सिद्धार्थनगर: यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंक कर्मियों ने एक दिवसीय हड़ताल के तहत भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा नौगढ़ पर पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य समेत अन्य कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके चलते देश भर में करीब 500 करोड़ का बैंकिंग कार्य प्रभावित हुआ।एसबीआई हड़ताल के चलते 250 बैंक शाखाओं में बैंकिंग कामकाज पूरी तरह ठप रहा। अधिकांश बैंकों के ताले नहीं खुले।
इस दौरान यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के शाखा से जुड़े स्थानीय कर्मचारियों ने कहा कि अगर सरकार पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह को लागू करते हुए शनिवार को बैंक अवकाश नही घोषित करती है, तो यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और हड़ताल लंबी चलेगी।
इस दौरान शाखा प्रबंधक निशा तिवारी ने बताया कि बैंक कर्मचारियों द्वारा प्राप्त प्रत्येक उपलब्धि एकजुट संघर्ष और सामूहिक बलिदान का परिणाम रही है।बैंक कर्मचारियों ने कहा कि यह हड़ताल केवल एक विरोधात्मक कार्रवाई नहीं है, बल्कि यह हमारे कड़े संघर्ष से अर्जित अधिकारों, सामूहिक सौदेबाजी की पवित्रता व प्रत्येक बैंक कर्मचारी व अधिकारी के कार्य जीवन संतुलन के प्रति हमारा दृढ़ संकल्प है।
इस अवसर पर राम देव क्षेत्रीय सचिव आरबीओ-6 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन,गोरखपुर अंचल रामदेव, दीपचंद, विकास चौधरी,निशा तिवारी,अनिल कुमार,उपेन्द्र गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, फारुक लाल जीत यादव रमेश आदि मौजूद रहे।

