पीएम धन-धान्य कृषि योजना के तहत सदर विधायक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं एवं कृषकों को कृषि बीज किट व प्रमाण पत्र वितरित किया
सिद्धार्थनगर: प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा पूसा नई दिल्ली में देश के चिन्हित 100 आकांक्षात्मक कृषि जनपदों में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के उद्घाटन अवसर पर राष्ट्रीय गोकुल मिशन अंतर्गत पशु मैत्री कार्यकर्ताओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं एवं जागरूक कृषकों को विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही द्वारा अम्बेडकर सभागार में उपनिदेशक कृषि, उपनिदेशक मत्स्य,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ गणेश प्रसाद, जिला कृषि अधिकारी मुजम्मिल, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ महेंद्र तिवारी ,डिप्टी सीवीओ डॉ ऋषिकेश दर्शन, डॉ देवेंद्र गौतम, पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ अरुण कुमार प्रजापति की उपस्थिति में विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही द्वारा प्रमाण पत्र और कृषि बीज किट वितरित किया गया।

