पीएम मोदी के उत्कृष्ट कार्यों ने देश व विदेश में भारत को एक नई दिशा और पहचान दी
उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को धुएं से मिली निजात! उज्जवला योजना के तहत 10 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पहल ने न केवल लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा दिया, बल्कि समाज में लिंग भेदभाव को कम करने में भी मदद की!आज हमारी बेटियां आत्मनिर्भर बन रही हैं
मेक इन इंडिया पहल भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दी!इस अभियान ने न केवल देश में उद्यमिता को बढ़ावा दिया, बल्कि विदेशी निवेश को भी आकर्षित किया
स्वच्छ भारत अभियान को जन-आंदोलन बनाया,ग्रामीण भारत में खुले में शौच की समस्या कम हुई ! जो स्वास्थ्य और सम्मान दोनों का प्रतीक है
प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों लोगों के घर के सपने को साकार किया! 2014 से 2024 तक 4.2 करोड़ से ज्यादा पक्के घर बनाए गए
आयुष्मान भारत योजना के तहत 50 करोड़ गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया गया
जर्नलिस्ट विजय कुमार मिश्रा की कलम से…..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्कृष्ट कार्यों ने वैश्विक मंच पर भारत को एक नई दिशा और पहचान दी है, और उनके कई प्रयासों ने देशवासियों का दिल जीता है। जो सबसे ज्यादा प्रभावित करता है आयुष्मान भारत योजना, जो देश के करोड़ों गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करती है। इस योजना ने लगभग 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया, जिससे गंभीर बीमारियों का इलाज संभव हुआ और कई परिवार आर्थिक संकट से बचे। यह योजना न केवल स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति लाई बल्कि गरीबों को सम्मान और सुरक्षा भी दी।
पीएम मोदी का प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना भी एक ऐसा कदम है, जिसने ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी को बदला। उज्जवला योजना के तहत 10 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए, जिससे रसोई में धुआं मुक्त वातावरण बना। यह न केवल स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देता है। महिलाओं को अब लकड़ी के चूल्हे की परेशानी से मुक्ति मिली, और उनका समय और मेहनत बची।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान भी करोड़ों देशवासियों दिल के बहुत करीब है! इस पहल ने न केवल लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा दिया, बल्कि समाज में लिंग भेदभाव को कम करने में भी मदद की। मोदी जी का यह नारा, “बेटा-बेटी एक समान,” समाज को एक नई सोच देता है। इस अभियान ने बालिका शिक्षा और सशक्तिकरण को प्रोत्साहित किया,जिससे आज हमारी बेटियां आत्मनिर्भर बन रही हैं।
पीएम मोदी का मेक इन इंडिया पहल भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दी! इस अभियान ने न केवल देश में उद्यमिता को बढ़ावा दिया, बल्कि विदेशी निवेश को भी आकर्षित किया। इससे नौजवानों को रोजगार के नए अवसर मिले और भारत को विनिर्माण का हब बनाने की दिशा में कदम बढ़ा। यह आत्मनिर्भर भारत की नींव है, जो हमें गर्व से भर देता है।
पीएम मोदी का स्वच्छ भारत अभियान भी एक ऐसी पहल है, जिसने स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाया। इस अभियान ने न केवल शहरों और गांवों को साफ-सुथरा बनाया, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी पैदा की। लाखों शौचालयों का निर्माण हुआ, जिससे ग्रामीण भारत में खुले में शौच की समस्या कम हुई है! यह स्वास्थ्य और सम्मान दोनों का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों लोगों के घर के सपने को साकार किया! 2014 से 2024 तक 4.2 करोड़ से ज्यादा घर बनाए गए, और हाल ही में 3 करोड़ और घरों के लिए मंजूरी दी गई। यह योजना गरीबों को न केवल आश्रय देती है, बल्कि उन्हें एक सम्मानजनक जीवन भी प्रदान करती है। पीएम मोदी का यह विजन भारत को सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

