लखनऊ: 17 सितंबर 2025
पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सीएम योगी ने उनके जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया
लखनऊ: 17 सितंबर 2025, मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश ने आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर आज लखनऊ में सेवा पखवाड़ा के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सहभाग किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
सीएम योगी ने प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान कहा कि यह पहली बार हुआ है कि ‘वंचित को वरीयता’ के एक वाक्य ने 11 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से उबारने में मदद की है। गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाएं, दलित, वंचित सभी को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक नागरिक के जीवन में व्यापक परिवर्तन भी हुआ है, ‘विरासत का सम्मान’ हो, यह केवल एक घोषणा नहीं, एक हकीकत है। सीएम ने उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी !

