Fri. Feb 13th, 2026

पीएम मोदी ने ग्रेटर नोएडा के “इण्डिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट” में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-3.0 का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने ग्रेटर नोएडा के “इण्डिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट” में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-3.0 का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने इन्वेस्टरों से किया आह्वान, उत्तर प्रदेश में इन्वेस्ट कर मैन्युफैक्चरिंग कीजिए

सीएम योगी ने कहा ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ ने उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपदों के उत्पादों को इंटरनेशनल मार्केट में पहुंचा दिया

यूपी,ग्रेटर नोएडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ग्रेटर नोएडा के इण्डिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-3.0 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं सभी से आह्वान करूंगा कि उत्तर प्रदेश में इन्वेस्ट कीजिए,यहीं पर मैन्युफैक्चरिंग कीजिए। ‘ODOP’ वन डिस्ट्रिक्ट,वन प्रोडक्ट ने उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपदों के उत्पादों को इंटरनेशनल मार्केट में पहुंचा दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से #यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो एक विशिष्ट अवसर है। ट्रेड शो का यह तीसरा संस्करण है, जिसमें 80 देशों के 550 से अधिक बायर्स भी शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह “नया भारत का नया उत्तर प्रदेश” देश का ग्रोथ इंजन बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपना योगदान देने हेतु पूर्णत: प्रतिबद्ध है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *