पीएम मोदी ने बीएसएनल के स्वदेशी (4जी/5जी-रेडी) नेटवर्क का किया शुभारंभ! सीएम योगी ने वर्चुअल माध्यम से किया सहभाग!
सीएम योगी ने कहा कि भारत नेट’ की यह सेवा ‘नए भारत’ और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में प्रधानमंत्री के विजन को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी!
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों से बीएसएनल-4G के देशव्यापी स्वदेशी 4जी (5जी-रेडी) नेटवर्क के शुभारंभ कार्यक्रम में आज लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से सहभाग किया।
इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है, बीएसएनएल की ‘भारत नेट’ की यह सेवा ‘नए भारत’ और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में प्रधानमंत्री के विजन को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी! सीएम योगी ने बीएसएनएल परिवार एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई दी है!

