Fri. Feb 13th, 2026

पीडब्ल्यूडी विभाग के कुंभकर्णी नीद के कारण शोहरतगढ़ विधायक ने टूटी सड़कों को लेकर प्रमुख सचिव को लिखा पत्र

पीडब्ल्यूडी विभाग के कुंभकर्णी नीद के कारण शोहरतगढ़ विधायक ने टूटी सड़कों को लेकर प्रमुख सचिव को लिखा पत्र

बदहाल सड़कों पर पीडब्ल्यूडी विभाग की चुप्पी से विधायक नाराज, जवाबदेही की मांग, शिकायत और निर्देश के बाद सुधार नहीं

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर।विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने जनपद की जर्जर सड़कों और लोक निर्माण विभाग की सुस्ती पर गम्भीर आपत्ति जताते हुए प्रमुख सचिव को तीन पृष्ठों का विस्तृत पत्र भेजा है। वहीं विधायक विनय वर्मा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र को कई सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं, लेकिन विभाग न तो मरम्मत करा रहा है और न ही नई सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम उठा रहा है। उन्होंने यह भी नाराजगी जताई कि मुख्य अभियन्ता तक का फोन नहीं उठता, जिससे जनता की समस्याएं शीर्ष स्तर तक पहुंच ही नहीं पाती है।

विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने पत्र में लिखा है कि शोहरतगढ़, बढ़नी, मधवापुर, कपिलेश्वरनाथ, धंसा, बरगदवा सहित कई मार्ग महीनों से बदहाल हैं। विभाग को कई बार लिखित और मौखिक रूप से सुचित किया गया, पर कार्रवाई शून्य है। इन्टरनेट मीडिया पर होने वाले सीधे संवाद में जनता ने सड़कों की दुर्दशा को खुलकर शिकायत की, लेकिन विभाग ने न कोई जांच की, न ही सुधार की पहल की।

वहीं विधायक विनय वर्मा ने सवाल उठाया कि जिन मार्गों पर अभियन्ताओं ने स्वयं खराबी स्वीकार की, उन पर तुरन्त कार्य क्यों नहीं शुरू हुआ? जिन रास्तों के लिए टेण्डर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, ये अब तक शुरू क्यों नहीं किये गये ? जिन मार्गों के लिए पुनरीक्षण लम्बित है, उसे समय रिपोर्ट पर पूरा क्यों नहीं किया जा रहा? उन्होंने कहा कि पिछले 03 वर्ष से कई महत्वपूर्ण मार्गों की दशा पर विभाग पूरी तरह उदासीन बना हुआ है। जनता त्रस्त है,लेकिन अधिकारियों में कोई सक्रियता नहीं दिख रही,विधायक ने प्रमुख सचिव से कहा है कि 15 दिनों में सभी लापरवाहियों की जांच कराते हुए काम शुरू कराया जायें, अन्यथा जनता के हित में वे आन्दोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *