Fri. May 15th, 2026

पुलिस-एसएसबी व सीमा शुल्क इकाई की संयुक्त कार्रवाई में ककरहवा बॉर्डर पर 18 पासपोर्ट के साथ एक नेपाली नागरिक गिरफ्तार

पुलिस-एसएसबी व सीमा शुल्क इकाई की संयुक्त कार्रवाई में ककरहवा बॉर्डर पर 18 पासपोर्ट के साथ एक नेपाली नागरिक गिरफ्तार

थाना मोहाना पुलिस व SSB ककरहवा और सीमा शुल्क इकाई ककरहवा की संयुक्त टीम ने मंगलवार को ककरहवा चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 पासपोर्ट के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया। बरामद पासपोर्टों में 16 बांग्लादेशी और 2 नेपाली पासपोर्ट थे।

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराध एवं तस्करी रोकथाम अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थाना मोहाना पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था,चेकिंग के दौरान ककरहवा चेक पोस्ट पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसके पास से 18 पासपोर्ट बरामद हुए।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जलंधर धामी पुत्र रामपुकार धामी निवासी ग्राम हरिपुर-7, जिला सरलाई, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध धारा 12 पासपोर्ट अधिनियम तथा धारा 336(3) और 338 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया है।इस कार्रवाई में सीमा शुल्क इकाई के निरीक्षक संजीव कुमार, चौकी प्रभारी ककरहवा उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, आरक्षी अनुराग तिवारी सहित SSB के कई जवान शामिल रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *