Fri. May 15th, 2026

पुलिस ने वर्षो से चल रहे पारिवारिक विवाद को सूझ-बूझ के साथ सुलझाया

पुलिस ने वर्षो से चल रहे पारिवारिक विवाद को सूझ-बूझ के साथ सुलझाया

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ० अभिषेक महाजन द्वारा “महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जागरूकता अभियान” के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक थाना सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में थाना सिद्धार्थनगर पर एक पारिवारिक विवाद को अत्यन्त संवेदनशीलता व सूझ-बूझ के साथ सुलझाया गया। पुलिस टीम मे महिला उपनिरीक्षक निलोफर बानो की कुशल वाकपटुता से मां,बेटे और बहू के बीच कई वर्षो से चल रहे पारिवारिक विवाद व आपसी मनमुटाव को भुलाकर पुनः एक साथ मिलकर हंसी खुशी से एक दूसरे के गले मिले। पुलिस की इस मानवीय पहल से थाना सिद्धार्थनगर पुलिस की आमजनमानस द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *