सिद्धार्थनगर:दिनांक 21 दिसंबर 2025
थाना कपिलवस्तु पुलिस व SSB ने नेपाल पुलिस तथा APF के साथ शांति व सुरक्षा के दृष्टिगत भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय बार्डर पर किया पैदल गश्त
सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुक्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में व विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 21.12.2025 को संतोष कुमार तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना कपिलवस्तु द्वारा थाना कपिलवस्तु पुलिस, SSB, नेपाल पुलिस तथा APF नेपाल के साथ भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय बार्डर पर पैदल गश्त/चेकिंग किया गया और भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने,दोनो राष्ट्रों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के सम्बन्ध में वार्ता की गयी।

