प्रदेश अध्यक्ष के के पांडे ने ग्राम पंचायत के विकास हेतु निम्न बिंदुओं के विषय में मुख्यमंत्री/मुख्य सचिव उ0प्र0 को 05 सूत्रीय दिया ज्ञापन
लखनऊ: राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को निम्लिखित बिंदुओं के विषय में 05 सूत्रीय ज्ञापन देकर आग्रह पूर्वक निवेदन किया है कि ग्राम प्रधान संगठन उ0प्र0 आपकी सेवा में ज्ञापन प्रस्तुत कर अनुरोध कर रहा है! कृपया उसे स्वीकार कर क्रियान्वित कराने की कृपा करे। कोरोना महामारी काल के दौरान में “ग्राम सभाओं का विकास पूर्णतया वाधित रहा,अतः आपसे आग्रह पूर्वक निवेदन है कि ऐसी स्थिति में कोरोना काल में जो विकास कार्य बाधित हुआ है! उस काल का धन आवंटित कर दिया जाये, ताकि शेष बचे कार्यकाल में अधूरे विकास कार्य को कराया जा सके!
1) जो ग्राम सभायें नगरीय महानगरीय आदि क्षेत्र में आ गयी है,इस कार्यकाल में उन ग्राम पंचायत का भी लगातार धन आवंटित होता रहे! ताकि उन ग्राम सभाओं का विकास बाधित न हो। इस सत्र तक ग्राम पंचायते यथावत कार्यरत रहे।
2) जल जीवन मिशन में जो सड़के गलियाँ आदि तहस-नहस की गयी है उनको शीघ्रातिशीघ्र यथावत् किया जाये,जल जीवन मिशन की पानी सप्लाई के संचालन के लिये खुले में रखे गये जनरेटर टीन शेडमें सुराक्षित रखा जाये।पानी सप्लाई के लिये टोटियां बहुत मजबूत लगाई जाये,ताकि जल रिसाव न हो, जो मकान ऊंचाई पर है वहाँ भी पानी की आपूर्ति की जाये।
3) कृपया जनरेटर चलाने के लिये डीजल की व्यवस्था क्या होगी ? यदि ग्रामीणों से सहयोग लिया जाना हो, तो वह योगदान “राशन डीलर “के माध्यम से कलेक्ट कर जमा कराया जाये।
4) आर. सी.सी. सेन्टर के लिये जो ई-रिक्शा सूखा कचरा, गीला कचरा ढोने के लिए ग्राम पंचायतों से कराया गया है,वह किस मानक के साथ चलाया जायेगा। कृपया स्पष्ट किया जाये! तथा इसके लिये जो भी अंशदान लिया जाये उसे राशन डीलर के माध्यम से कलेक्ट कर जमा कराया जाये।
5) मनरेगा से जो पक्के कार्य किये जाते है,उनके लिए कामिक मजदूरी के साथ ही मिस्त्री “कुशल कारीगर” एवम मजदूर का भी भुगतान किया जाये! क्योकि दोनों की आवश्यकतायें लगभग समान होती है।
आपसे सादर अनुरोध है, कि कृपया उपरोक्त 05सूत्रीय ज्ञापन स्वीकार कर क्रियान्वित कराकर कृत कार्यवाही से संगठन को भी अवगत कराने की कृपा करे।
भवदीय: कौशल किशोर पांडे प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन (उत्तर प्रदेश)

