Mon. Apr 27th, 2026

प्रदेश अध्यक्ष के0के0 पांडे ने प्रदेश में दूध की आपूर्ति बढ़ाने के लिये मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन को लिखा पत्र

प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के0के0 पांडे ने प्रदेश में दूध की आपूर्ति बढ़ाने के लिये मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन, लखनऊ को लिखा पत्र

लखनऊ: 20 मार्च 2026

लखनऊ: प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के0 के0 पांडे ने उत्तर प्रदेश में डिमान्ड एवं सप्लाई के सापेक्ष दूध की आपूर्ति बढ़ाने के लिये शीघ्रातिशीघ्र अति महात्वाकाँक्षी योज‌ना वनवाकर अतिशीघ्र क्रियान्वित कराने हेतु उत्तर प्रदेश के समस्त जिलाधिकारी एव मन्डला- आयुक्त को आपके द्वारा आदेश करने का कष्ट करें! क्योंकि आज कल बाजार में नकली दूध व नकली दूध से बनी चीजों की भरमार है। लोग मजबूरी में दूध को खरीद रहे हैं तथा अपने स्वास्थ्य को खराब कर रहे है। कारण है कि आज प्रदेश में जितनी दूध की आवश्यकता है या जितना दूध बाजार में बिक रहा है उतना उत्तर प्रदेश में दूध का उत्पादन नही हो रहा है। जिससे प्रदेश में लोगों का स्वास्थ्य विगड़ रहा है। इसी कारण से प्रदेश पर चिकित्सा व्यय का अधिक दबाव वढ़ रहा है।शिशुओं तक के स्वास्थ्य पर बहुत ही प्रतिकूल असर पड़ रहा है। जो देश के आने वाले भविष्य के लिये ठीक नही है। प्रदेश वासियों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुये निम्न बिन्दुओं को समाहित करके अति महत्वपूर्ण महात्वाकाँक्षी योजना बनवाकर शीघ्रातिशीघ्र क्रियान्वित कराने की कृपा करे।

1) कृपया यह संज्ञान में लेने का कष्ट करे,यदि उ0प्र0 में प्रति बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक 250 ग्राम शुद्ध दूध मिलता रहे, तो लोग लोग कुछ हद तक स्वस्थ रहेंगे,जिससे चिकित्सा व्यय में कमी आयेगी जो प्रदेश के हित में बेहद जरूरी है।

2) उत्तर प्रदेश में जितनी ग्रामपंचायत या क्षेत्र पंचायत, नगरपालिका तथा अन्य स्तर से संचालित गौशालायें तथा अस्थायी गौशालायें है। यदि उचित भरण पोषण के साथ इनका संचालन हो, तो दो साल बाद इन गौशालाओं से करोड़ों लीटर दूध आयेगा जो बड़ी उपलब्धी होगी।

3 )पशुमेंला व पशुबाजार में गायों की खरीद-फरोख्त तथा लाने-ले जाने पर अनावश्यक रोक-टोक कतई न की जाये। कपया यह व्यवस्था सुनिश्चित करने की कृ‌पा करें।

4) गौवध व गौतस्करी उत्तर प्रदेश के किसी कोने से किसी भी कीमत पर न हो,इसके लिए हाई अलर्ट पर रखने की कृपा करे।

5) यदि कृषि जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अथवा डनलप,बैलगाड़ी जैसे भार-वाहन में यथा सम्भव पशुबल का प्रयोग किया जाये। यदि ऐसा हो जाये, तो डीजल ” की खपत कम् हो जायेगी। जिससे देश का पर्यावरण संतुलन ठीक रहेगा और डीजल के सम्वन्ध में हमें जरूरत से ज्यादा दूसरे देश पर निर्भर नहीं होना पड़े‌गा,और हम कभी डीजल के संकट से नहीं जझेंगे। और गौवंश व महिषवंश का संरक्षण व सम्मान भी बढेगा जिससे दूध का उत्पादन भी बढ़ेगा ।

6) महिष से हमें दूध प्राप्त होता है किन्तु महिष (भैंस) के दाम बहुत ऊँचे होने के कारण गरीब किसान तथा गरीब मजदूर भैंस नहीं खरीद पाते हैं। कारण यह है कि महिष वंश का कत्ल वेरोक-टोक हो जाता है। एक भैंस तैयार होने में लगभग 4-5 साल लग जाता है। यदि कोई भैंस किसी भी कारण से गर्भ धारण नहीं कर पाती है तो प्रायः भैंस पालक अगले साल तक का इन्तजार नही करते हैं और उसे बेच देते हैं! जिससे उसका बूचड़ खाने में कत्ल हो जाता है।इसके फलस्वरूप भैंस की संख्या कम बनी रहती है जिसके कारण उनका दाम बढ़ा रहता है।ऐसी दशा में बिना पशुधन चिकित्साधिकारी के मृत्यु प्रमाण पत्र के किसी भी दशा में भैंस का वध न हो,इसे कठोरता पूर्वक सुनिश्चित करने का कष्ट करे।

7) दुधारू पशुओं की संख्या किसी भी तरह बढ़ाई जाये

8) दुधारू पशु खरीदने हेतु सरलतम ऋण विना व्याज के उचित अनुदान के साथ दिलाने की व्यवस्था करने की कृपा करे।

9) कम्बाइन्ड हारवेस्टर मशीन, विना स्ट्रीपर विथ वाइडिंग” के किसी भी दशा में न चलने पायें। यदि ऐसा है। तो विना स्ट्रीपर विथ वाइडिंग’ की मशीने सीज कर थानों में खड़ी करा दी जाये।

10) पशु चारे का किसी भी दशा में औद्योगिक इकाई में उपयोग न होने पाये।

11) हरे चारे का उत्पादन यथा सम्भव वढ़‌ा‌ने की व्यवस्था करने की कृपा करे।

12) जिन इलाकों में गन्ना पैदा नही किया जाता है। वहाँ गन्ने की पैदावार बढ़ाई जाये।जिन जनपदों में जिला गन्ना अधिकारी को पदसृजित नहीं है,वहाँ पद सृर्जित कर जिला गन्ना आधिकारी की नियुक्ति की जाए। प्रदेश के प्रत्येक जनपद में गन्ना का पैदावार बढ़ाने का प्रयास किया जाये। गन्ना की अगेती पशुचारे के भी काम आती है। हरे चारे के रूप में।

13) प्रदेश भर के सभी तालाब झीले व चरागाह सन् 1952 के पहले के राजस्व अभिलेख के अनुसार शीघ्रतिशीघ्र युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने की कृपा करें।

14) जिन संस्थानों ने जी.एस की भूमि प्राप्त कर ली है,उनसे निरंतर गौशालाओं के लिये सहयोग लिया जाता रहे।

15) पूरे प्रदेश में नकली व मिलावटी खाद्य पदार्थ व पेय पदार्थो तथा दवाईयों पर बहुत ही कठोरता से रोकथाम की जाये, देशद्रोह का अपराध मानकर कठोरतम दंड दिया जाये।

प्रदेश अध्यक्ष के के पांडे ने मांग की है कि कृपया उपरोक्त 15 विन्दुओं पर महात्वाकांक्षी योजना बनाकर शीघ्रति शीघ्र शतप्रतिशत अनुपालन कराने की कृपा करे। ताकि प्रदेश में माँग के सापेक्ष दुग्ध उत्पादन की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। कृपया कृत कार्यवाही से संगठन को भी अवगत कराने की कृपा करे।

भवदीय: कौशल किशोर पान्डेय, प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन उत्तर प्रदेश।

मोबाइल न0 +918126397610

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *