लखनऊ,उ0प्र0: 21 दिसंबर 2025
प्रदेश अध्यक्ष प्रधान संगठन के0के0 पांडे ने मनरेगा भुगतान के संबंध में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेजा 09 सूत्रीय ज्ञापन
लखनऊ,उ0प्र0: राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार,शिव राज सिंह चौहान नई दिल्ली को पत्र लिखकर आग्रह पूर्वक निवेदन किया है कि मनरेगा भुगतान के संबंध में ग्राम प्रधान संगठन उत्तर-प्रदेश की तरफ से 09 सूत्रीय ज्ञापन स्वीकार कर अतिशीघ्र भुगतान कराने की कृपा करें।
प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन कौशल किशोर पांडे ने समस्त प्रधान के तरफ से सादर निवेदन किया है, कि ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश “मनरेगा” के सम्वन्ध में निम्न 09 सूत्रीय ज्ञापन आपकी सेवा में प्रस्तुत कर रहा है। कृपया स्वीकार कर क्रियान्वित करने की कृपा करें।
01) उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायतों में’ पक्के कामों का पैसा (सामग्री का पैसा) 2023 के बाद से अब तक नहीं मिला है। आंगनवाड़ी भवन, सामुदायिक केन्द्र, रसोईघर राशन की दुकान, वाउन्ड्री वाल तथा अमृत सरोवर आदि के ग्राम पंचायतों के भुगतान अभी तक बाकी है।
02) केन्द्रीय वित्त की दूसरी किस्त (टाइट व अनटाइट) हर हालत में 15 जनवरी 2026 तक भिजवाने की कृपा करे,क्योंकि उत्तरप्रदेश में ग्राम पंचायतों से सम्बधित कार्यकाल मात्र कुछ महीने शेष है। कृपया मनरेगा सहित सभी भुगतान पंचायत चुनाव से पूर्व कराने की कृपा करें।
03) कृपया मनरेगा के कार्यों में पांच लाख तक की वित्तीय स्वीकृति का अधिकार उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायतों को दिलाने की कृपा करे! तथा मनरेगा में व्यक्तिगत लाभार्थियों के कार्य कराने की अधिकतम सीमा 2लाख रुपये की गयी थी। तब दैनिक मजदूरी 100 रुपये थी,अब दैनिक मजदूरी 252.00 रुपये हो गयी है। अतः यह अधिकतम सीमा 2लाख रुपये से बढ़ाकर 5लाख रुपया करने की कृपा करें।
04) कृपया अधिकारियों द्वारा तमाम कार्य ग्राम पंचायतों द्वारा मौखिक आदेश द्वारा ग्राम सभा की कार्य योजना में शामिल कर लिये जाते हैं। कृपया ग्राम सभा की आवश्यकतानुसार गाइड-लाइन के अन्तर्गत कार्य कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करे।
05) कृपया पूर्व की भांति 60 और 40 का अनुपात ग्राम स्तर पर ही सुनिश्चित कराने की कृपा करे।
06) कृपया यह सुनिश्चित कराने की कृपा करे। जब सब कुछ ऑन-लाइन है! तो पत्रावालियों के नाम पर ग्राम पंचायतों का अनावश्यक उत्पीड़न न हो।
07) कृपया मनरेगा में मिस्त्री तथा लेबर के भुगतान एक ही साथ कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की कृपा करें।
08) कपया मनरेगा मजदूरों की हाजिरी भारत सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन के माध्यम से एक ही बार लगायी जाये।
09) कृपया मनरेगा मजदूर की मज़दूरी बढ़ाने की कृपा करें,क्योंकि जो मिल रहा है वह आज की मंहगाई के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। इसलिए मजदूरों के हितों को ध्यान रखते हुए इसपर गंभीरता पूर्वक विचार करें।
आप से सादर अनुरोध है कि कृपया उपरोक्त 09सूत्रीय ज्ञापन स्वीकार कर क्रियान्वित कराने की कृपा करे,तथा कृत कार्यवाही से पत्र द्वारा संगठन को भी अवगत कराने का कष्ट करें।
सादर प्रेषित, भवदीय: कौशल किशोर पान्डेय, प्रदेश अध्यक्ष,ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश।

