लखनऊ: 12 फरवरी 2026
प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन के0के0 पांडे ने ग्राम पंचायतों में लंबित टाइट-अनटाइट भुगतान हेतु मुख्यमंत्री उ0प्र0 को भेजा पत्र
लखनऊ: प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन कौशल किशोर पांडे ने उत्तर प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों में केन्द्रीय वित्त की टाइट व अनटाइट किस्त व अन्य सभी लंबित देय भुगतान मार्च 2026 के प्रथम सप्ताह में भिजवाने हेतु मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को पत्र लिखकर मांग किया है कि ग्राम पंचायतों के चुनाव सन्निकट है, इसलिए मनरेगा के सभी भुगतान व अन्य देय ग्राम पंचायतों को शीघ्रातिशीघ्र भिजवाने की कृपा करे।
प्रदेश अध्यक्ष ने मांग किया है कि जिला स्तर से लेकर पंचायत सचिव तथा सभी ग्राम पंचायतों का पूर्ण सहयोग त्वरितगति से करने हेतु आदेश जारी करने की कृपा करे। ताकि सारे भुगतान समय से हो सके,तथा सम्पूर्ण आवंटित धन का का ग्राम सभा में उपभोग हो सके। कृपया कृत कार्यवाही से संगठन को भी अवगत कराने की कृपा करे।
भवदीय:- कौशल किशोर पान्डेय,प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन उ0प्र0-मोबाइल नंबर 8126397610

