लखनऊ,उत्तर प्रदेश: 04 जनवरी 2026
प्रदेश अध्यक्ष हिंदू वाहिनी एवं ग्रा0प्र0 संगठन के0के0 पांडे ने मुख्यमंत्री उ0प्र0 को पुलिस भर्ती में सभी वर्ग की आयु सीमा एक समान करने हेतु लिखा पत्र
लखनऊ,उत्तर प्रदेश। राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन एवं हिंदू वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) कौशल किशोर पांडे ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को पत्र लिखकर सादर विनम्र अनुरोध किया है कि पुलिस आदि सरकारी किसी विभाग की भर्ती में आयु सीमा सभी वर्गों के लिये एक समान आयु सीमा सुनिश्चित कराने की कृपा करें।
प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने सादर निवेदन किया है? कि युवा वर्ग की परिस्थितीयों सभी वर्गों की एक समान होती है। कृपया नौकरी के लिये इच्छुक वेरोजगार युवा वर्ग से आता है!ऐसे में युवावर्ग की परिभाषा एक समान होनी चाहिये,आपसे आग्रह है कि कृपया युवा वर्ग में भेदभाव या वर्गीकरण उचित नहीं है।
प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से विनम्र अनुरोध किया है कि सभी वर्ग के युवाओं को युवावर्ग मानने की कृपा करें। कृपया भर्ती की आयु सीमा सभी वर्गो के लिये एक समान निधारित कराने की कृपा करे। तथा कृत कार्यवाही से संगठन को भी अवगत कराने की कृपा करें।
मवदीय: कौशल किशोर पान्डेय, प्रदेश अध्यक्ष हिंदू वाहिनी संगठन एवं ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश।

