Fri. Feb 13th, 2026

प्रदेश की कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार,जीरो टालरेंस, सुरक्षा,निवेश,औद्योगिक विकास व कारोबारी माहौल ने यूपी को बनाया माडल स्टेट: मुख्यमंत्री

प्रदेश की कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार,जीरो टालरेंस, सुरक्षा,निवेश,औद्योगिक विकास व कारोबारी माहौल ने यूपी को बनाया माडल स्टेट: मुख्यमंत्री

गीडा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने अदाणी, कोका-कोला समेत 6139 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के लिए आवंटित 115 भूखंडों में से पांच निवेशकों को सौंपा आवंटन प्रमाण पत्र

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के 36वें स्थापना दिवस समारोह में बोले योगी, गोरखपुर के अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति को मुख्यमंत्री योगी ने विस्तार से समझाया। कहा यह केवल भाषा नहीं भाव भी है। सख्ती के साथ यह घरातल पर उतरा तो कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की दृष्टि से उत्तर प्रदेश, देश के अंदर माडल स्टेट के रूप में स्थापित हुआ। आठ वर्ष पहले की अराजक, जातीय तनाव और हिंसा की राजनीति से बाहर निकलकर प्रदेश अब उत्सवों, सुरक्षा, निवेश और रोजगार का केंद्र बन चुका है।

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के 36वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में औद्योगिक निवेश संबंधी उपलब्धियों के आंकड़े भी गिनाए। विश्वास जताया कि इसी दिसंबर में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश को जमीन पर उतारा जाएगा। जिस उत्तर प्रदेश को 2017 से पहले बीमारू कहा जाता था वह आज भारत की अनलिमिटेड पोटेंशियल का प्रदेश बन चुका है। पूर्ववर्ती सरकारों पर वैमनस्यता और तुष्टीकरण को लेकर हमलावर रहे योगी ने कहा कि धर्मध्वजा आरोहित कर प्रधानमंत्री अयोध्या से लौटे और दो दिन बाद ही समाचार आया कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया।

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के 36वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी,गीता प्रेस को 10 एकड़ भूमि का आवंटन पत्र सौंपा: सीएम ने कहा कि मुझे खुशी हुई कि गोरखपुर में भारत की सनातन परंपरा की पहचान को वैश्विक मान्यता देने वाले ‘गीता प्रेस’ को भी आज गीडा में 10 एकड़ भूमि का आवंटन पत्र प्राप्त हुआ है। साथ ही नाइलिट से जुड़े छात्रों को सर्टिफिकेट दिए गए।

मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को गीडा के स्थापना दिवस में 34 करोड़ रुपये से बनने वाली फ्लैटेड फैक्ट्री और गोरखपुर में 3.91 करोड़ रुपये की लागत वाली ओडीओपी पैकेजिंग सीएफसी का शिलान्यास करने के साथ उद्यमियों को इंसेंटिव और ऋण धनराशि का वितरण किया। गीडा में 408 करोड़ की बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि विकास की प्रक्रिया को सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाकर गीडा को उत्तर प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक हब के रूप में स्थापित किया जाएगा। इसे पूर्वी उत्तर प्रदेश के नौजवानों के लिए रोजगार व नौकरी की नई संभावनाओं के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा,114 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर गीडा में आयोजित तीन दिवसीय यूपी स्टेट ट्रेड शो का उ‌द्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस को जब भी सत्ता में जमने का अवसर मिला उन्होंने लोगों को जाति-पाति में बांटकर लड़ाया और अराजकता फैलाई। व्यापारी की प्रापर्टी और गरीब की जमीन पर कब्जा करना वह अपना अधिकार समझते थे। डबल इंजन की सरकार ने उनकी कमर सीधी कर दी। इतनी कुटाई हुई कि अब उनके ऊपर हम लोग फैक्ट्री का निर्माण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 45 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव आए हैं, जिनमें से 15 लाख करोड़ के निवेश जमीन पर उतर चुके हैं। देश के 55 प्रतिशत एक्सप्रेसवे यूपी में हैं। सबसे बड़ा रेल नेटवर्क, सर्वाधिक एयरपोर्ट, सबसे अधिक मेट्रो सिटी और जेवर में देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट प्रदेश के बदलते स्वरूप के प्रमाण हैं। देश की पहली रैपिड रेल और पहली इन्लैंड वाटरवे भी यहीं है। अनलिमिटेड पोटेंशियल वाले प्रदेश में 15 लाख करोड़ के निवेश से 1.5 करोड़ रोजगार सृजित हुए हैं। गोरखपुर के धुरियापार में जल्द ही रिलायंस समूह कैंपा ब्रांड की यूनिट शुरू करने जा रहा है।

इस अवसर पर मौजूद उद्योग मंत्री राकेश सचान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है, और युवाओं के लिए रोजगार सूजन सरकार की प्राथमिकता है। ट्रेड शो में 80 देशों के लोगों का आना यूपी की बढ़ती पहचान का प्रमाण है। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने कहा कि यूपी की पहचान अब माफिया से नहीं, बल्कि माफियाओं को कुचलने वाले बुलडोजर से है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *