Fri. Feb 13th, 2026

प्रधान संगठन ने स्वर्गीय महावीर दत्त शर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

प्रधान संगठन ने स्वर्गीय महावीर दत्त शर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

संस्थापक की पुण्यतिथि पर संगठन के पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया

इस अवसर पर प्रधान संगठन ने उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

शाहजहांपुर। 05 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के संस्थापक स्वर्गीय श्री महावीर दत्त शर्मा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे, कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें प्रधान संगठन से सन 2000 में जोड़ा गया था।

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि उस समय स्वर्गीय महावीर दत्त शर्मा ने उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव बनाया। तब से वह संगठन को मजबूत करने के लिए उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास कर रहे हैं। अजीत कुमार सिंह ने भावुक स्वर में कहा,आज बहुत दुखद है कि स्वर्गीय शर्मा हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके साथ बिताए गए पल आज भी मेरी यादों में हैं। उनकी याद आते ही मेरी आंखों में आंसू आ जाते हैं। आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके बताए मार्ग पर चलकर संगठन को और मजबूत करेंगे।

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने भी स्वर्गीय महावीर दत्त शर्मा की उपलब्धियों और संगठन के लिए उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।इस दौरान संगठन ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके विचारों से प्रेरणा लेकर संगठन को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *