Sun. May 17th, 2026

प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने पुलिसकर्मियों के लिए बैरक का किया लोकार्पण

प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने पुलिसकर्मियों के लिए बैरक का किया लोकार्पण

टुडे क्रांति संवाददाता की रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर: पुलिसकर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को 100 पुरुष पुलिस कर्मियों के लिए निर्मित बैरक हॉस्टल का लोकार्पण किया। यह कार्यक्रम पुलिस लाइन परिसर में जनपद प्रभारी मंत्री एवं श्रम व सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया।

प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों के कल्याण की प्राथमिकता दी जा रही है। बेहतर आवास मिलने से न केवल पुलिसकर्मियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि उनकी कार्यक्षमता और मनोबल भी बढ़ेगा जिससे कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। बैरक का लोकार्पण करते प्रभारी मंत्री अनिल राजभर बीच में, साथ कपिलवस्तु के विधायक श्यामधनी राही, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा, एसएसपी डा. अभिषेक महाजन। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों के अतिरिक्त अधिकारियों द्वारा पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण किया गया।

कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही,भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डा. अभिषेक महाजन ने भी अपने विचार साझा किए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *