प्रयागराज: दिनांक 04 जनवरी 2026
प्रयागराज में नवनिर्मित समिति कार्यालय एवं माघ मेला शिविर सभागार का हुआ भव्य उद्घाटन
प्रयागराज से News17 india संवाददाता खुर्शीद आलम की रिपोर्ट…….
प्रयागराज: जिला अपराध निरोधक समिति, प्रयागराज का माघ मेला शिविर स्थित काली सड़क, संगम परेड, प्रयागराज में नवनिर्मित समिति कार्यालय एवं सभागार का उद्घाटन समारोह आज गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन महापौर, प्रयागराज एवं समिति के वाइस चेयरमैन के कर-कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के वाइस चेयरमैन एवं पूर्व कमिश्नर आर. एस. वर्मा (पूर्व आईएएस) ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रयागराज के महापौर ने अपने उद्बोधन में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा किए जा रहे निस्वार्थ सेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं को भी समिति का एक सदस्य और सेवक मानता हूँ तथा समिति को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि जहाँ भी मेरी आवश्यकता होगी, मैं 24 घंटे समिति के साथ खड़ा रहूँगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में सतुआ बाबा आश्रम, अयोध्या से पधारे राम शरण दास बाबा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके अतिरिक्त लक्ष्मीकांत मिश्रा (एडवोकेट), अजीत कुमार सिन्हा, मोतीलाल सिंह, सतीश चंद्र मिश्रा,विजय कुमार श्रीवास्तव, धीरेंद्र केसरवानी सहित अनेक गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सचिव संतोष कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा महापौर महोदय को माघ मेला शिविर के माध्यम से समिति द्वारा किए जा रहे सेवा, सुरक्षा, सहयोग एवं सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम का सफल एवं सुसंगठित संचालन करते हुए समिति उपाध्यक्ष डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी ने समिति के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं सामाजिक दायित्वों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के आयोजन एवं संयोजन में जनसंपर्क अधिकारी शोएब आलम, प्रकाशन सचिव मनोज कुमार कुशवाहा सहित समिति के अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर नागेंद्र सिंह, राजेंद्र त्रिपाठी, मधुकर, जितेंद्र श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, मधु, जितेंद्र, आयुष जायसवाल, यासीन अहमद, शेख मोहम्मद दानिश, वकार अहमद, राकेश शर्मा, कुलदीप धार, विशाल श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह, संदीप सोनी, मोहम्मद जावेद अहमद, रामबाबू सिंह, सुधीर कुमार प्रजापति, आर. ए. फारुकी, रमेश चंद, अभिषेक वर्मा, कयामुद्दीन, मंजू रानी पांडे, राकेश निषाद, राजेश निषाद, अर्जुन सिंह, संजय उपाध्याय, मोहम्मद आफताब, अनन्य उपाध्याय, अखिलेश चंद जैन, निहाल अहमद, शिवकुमार शुक्ला, राधेश्याम पटेल, सीमा देवी, नगीना वर्मा, फोटो देवी एवं कमला देवी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आर. एस. वर्मा ने मुख्य अतिथि महापौर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समिति के स्वयंसेवकों के लिए मार्गदर्शन एवं सहयोग का अनुरोध किया।
उन्होंने बताया कि समिति के स्वयं सेवक कोरांव, मेजा, हंडिया, सोरांव, करछना, बारा, फूलपुर सहित विभिन्न तहसीलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आकर निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करते हैं, जिनके लिए ठंड से बचाव एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था हेतु सहयोग अपेक्षित है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समिति के कार्यों की सराहना की तथा पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी द्वारा किया गया।

