Thu. Jun 4th, 2026

प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से हटाया गया TikTok, लोगो ने निकाला इसका भी तोड़

*TikTok -*

*प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से हटाया गया TikTok, लोगो ने निकाला इसका भी तोड़

भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप्स को बैन किया है. इनमें सबसे पॉपुलर ऐप TikTok है जिसके भारत में करोड़ों यूजर्स हैं. ये ऐप अब गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से हटा लिया गया है. यानी एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स अब स्टोर से इसे डाउनलोड नहीं कर सकते हैं।

हालांकि इस ऐप को यूजर्स के स्मार्टफोन्स से ब्लॉक नहीं किया गया है. इतना ही नहीं कई यूजर्स अब भी ये ऐप डाउनलोड कर पा रहे हैं। APKmirror जैसी थर्ड पार्टी वेबसाइट्स पर ये ऐप अब भी उपलब्ध है और डाउनलोड भी किया जा रहा है। ये ऐप पहले की तरह काम भी कर रहा है और लोग इस पर वीडियो भी अपलोड या डाउनलोड कर पा रहे हैं।

Related Post