बंगला बाजार से आशियाना तक निकली गविष्ठि गौ रक्षार्थ धर्म यात्रा,भारी संख्या में सनातनी श्रद्धालु हुए शामिल
सच्चे सनातनी हैं तो अपने हिन्दू धर्म का पालन करते हुए गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने में हमारा साथ दे-स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज
लखनऊ। वासुदेव फाउंडेशन के तत्वाधान में बंगला बाजार चौराहे पर 81 दिवसीय गविष्ठि गौ रक्षार्थ धर्म यात्रा लेकर निकले स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द का भव्य स्वागत आनन्द आजाद एवं उनकी टीम के सैकड़ो श्रद्धालुगण द्वारा पुष्प वर्षा व माल्यापर्ण कर किया गया। यात्रा के आगे आगे हरे रामा हरे कृष्णा का संकीर्तन मंडलदल व 21 बुलेट गाड़ियों से श्रद्धालुगण यात्रा के आगे आगे अगवानी करते हुए रजनी खंड आशियाना स्थित संस्कार लॉन पहुँचे। संस्कार लान आशियाना में स्वामी अविमुक्तेश्वानन्द महाराज ने गौ पूजन करके यहाँ उपस्थित विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान संस्कार गौ माता को पशु मान रही है और गौ हत्या रोकने में अक्षम है।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज ने कहा कि अगर आप सब असली हिन्दू है और सच्चे सनातनी हैं तो अपने हिन्दू धर्म का पालन करते हुए गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने में हमारा साथ दे तथा गौरक्षा का ढकोसला करने वाले नकली हिन्दुओं का बहिष्कार करें।
इस अवसर पर इस्कॉन अयोध्या के प्रमुख षठभुज प्रभु ने कहा कि सनातन धर्म के अनुसार गौ माता में 33 करोड़ देवी देवताओ का वास माना जाता है और गौ हत्या करके उन 33 करोड़ देवी देवताओं की हत्या हो रही है जो घोर पाप एवं अनर्थ है जिसे सनातनधर्म कभी माफ नही करेगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से राम प्रकाश यादव, सतीश यादव, अतुल शुक्ला, वेद प्रकाश भट्ट, संजय मिश्रा, जय सिंह, जयंत यादवेन्द्र सिंह यादव, अरविन्द यादव, विश्वास मौर्या आनन्द यादव, आशुतोष भार्गव, शिबू मिश्रा, राज वर्मा तथा सूरज एवं अमन यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालुगण सभा में उपस्थित थे। अन्त में वासुदेव फाउंडेशन के संस्थापक आनन्द आजाद ने बताया कि शीघ्र ही आशियाना क्षेत्र में एक भव्य गौरक्षा केन्द्र स्थापित किया जायेगा जिसकी फाइल प्रशासन के पास लम्बित है तथा प्रशासन सहयोग में आनाकानी कर रहा है।
इस अवसर आनन्द आजाद ने गौरक्षा की शपथ दिलाते हुए कार्यक्रम में पधारे हुए सभी विद्वानो संत महात्माओं व श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम को सम्पन्न किया।

