Mon. Feb 9th, 2026

बहराइच: भेड़िए पकड़ में न आएं तो उनको गोली मार दें- मुख्यमंत्री

बहराइच: भेड़िए पकड़ में न आएं तो उनको गोली मार दें- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवार को पांच लाख व घायलों को 50-50 हजार की सहायता राशि का की घोषणा की

मुख्यमंत्री योगी ने वहराइच में भेड़ियों के हमले से प्रभावित 15 गांवों का किया हवाई सर्वेक्षण/हवाई सर्वेक्षण के दौरान दिखे दो भेड़िये

#बहराइच: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भेड़ियों के हमलों से कराह रहे जिले के जख्मों पर मरहम लगाने खुद पहुंचे। उन्होंने शनिवार को भेड़ियों के हमले से प्रभावित 15 गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया। वह कैसरगंज रेंज के गांधीगंज गांव में भेड़ियों के हमलों से प्रभावित परिवारों से मिलने भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बताया कि हवाई सर्वेक्षण के दौरान उन्हें भेड़िये जैसे दो जानवर दिखे। योगी को अपने बीच पाकर पीड़ित परिवारों के आंसू छलक पड़े। उनकी व्यथा देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढ़स बंधाया और भेड़ियों को तुरंत पकड़ने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अगर भेड़िये पकड़ में न आएं तो उन्हें देखते ही गोली मार दी जाए।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भेड़ियों के हमलों में मृत तीन बच्चों के परिवारजन को पांच पांच लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान कर दी गई। पांच लाख की सहायता उस बच्चे के परिवार को भी दी गई, जिसे भेड़िया उठा ले गया था, लेकिन उसका अब तक पता नहीं चल सका है। हमलों में घायल लोगों को भी 50-50 हजार रुपये की धनराशि दे दी गई।

सीएम योगी को अपने बीच पाकर पीड़ित परिवार भावुक हो गए,मुख्यमंत्री ने उन्हें ढांढस बंधाया: मंझारा तौकली में पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे सीएम योगी अदित्यनाथ ने कहा कि आवश्यकतानुसार पीड़ितों को पक्का मकान देने का निर्देश दिया है। जिनके पास मकान हैं और दरवाजा नहीं है, उन घरों में दरवाजे लगवाने के निर्देश दिए हैं।उपस्थित लोगों से मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के गांवों में पिछले 15-20 दिनों से डर का माहौल है,मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के परिवार को पांच लाख व घायलों को 50-50 हजार की सहायता राशि देने की घोषणा की।

सीएम योगी ने कहा कि ग्राम प्रधान,रोजगार सेवक,ग्राम पंचायत अधिकारी,सफाई कर्मचारी,चौकीदार आदि की सहायता से गांवों में जन जागरण के साथ-साथ वन्यजीवों से बचाव के उपाय किए जा रहे हैं। बरसात में अक्सर घाघरा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में भेड़िया,लकड़बग्घा जैसे वन्यजीवों से सावधान होना पड़ता है। खासकर जब नदी का जलस्तर ऊपर होता है और इन वन्यजीवों की मांद में पानी घुस जाता है तो वे बाहर निकलकर मानव बस्ती की तरफ आते हैं,जानवरों के हमले के बाद मुख्यमंत्री ने दूसरी बार संभाला मोर्चा संभाला है।

सीएम योगी जानवरों के हमलों में मौतों के बाद खुद मौके पर पहुंचकर अफसरों को त्वरित कार्रवाई करने को कहा। इससे पहले सीतापुर में मई 2018 में कुत्तों के हमलों में 13 बच्चों समेत 17 लोगों की मौत के बाद योगी खैराबाद पहुंचे थे। उन्होंने आवारा कुत्तों की समस्या से आमजन को निदान दिलाने के निर्देश दिए थे। लखनऊ नगर निगम की टीम बुलाकर कुत्तों को पकड़वाया गया था,पुलिस विभाग द्वारा भी पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है।इस दौरान वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, सांसद करण भूषण सिंह, सांसद आनंद कुमार गोड़ आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर सात अक्टूबर को प्रदेश भर के मंदिरों में संस्कृति विभाग मानस पाठ कराएगा। योगी ने शनिवार को इकौना में 510 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण के अवसर पर श्रावस्ती के विकास यात्रा की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सबका साथ, सबका विकास के साथ आगे बढ़ रही है। श्रावस्ती में एयरपोर्ट बन रहा है, देश-दुनिया के टूरिस्ट यहां आएंगे तो विकास श्रावस्ती का होगा। जिनके पास मकान नहीं है, उन्हें मकान मिलेगा, राशन कार्ड मिलेगा, इलाज की व्यवस्था होगी, विरासत का सम्मान होगा। योगी ने तीर्थ क्षेत्र श्रावस्ती स्थित श्रीदिगंबर जैन मंदिर परिसर में नवनिर्मित मंदिर का लोकार्पण किया,मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावस्ती का इतिहास बहुत गौरवशाली रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *