बहू बेटी सम्मेलन आयोजित कर,प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद ने किया महिलाओं व छात्राओं को जागरूक
सिद्धार्थनगर: अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक व विश्वजीत शौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद के निर्देशन में व साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के सिंहेश्वरीपुरम में राजकीय उद्यान पार्क, साइकिल तिराहा आदि जगहों पर जाकर मिशन शक्ति एवं एण्टी रोमियों एवं यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई।इस दौरान मिशन शक्ति टीम द्वारा उचित परामर्श के साथ काउन्सलिंग किया गया तथा बहू-बेटी सम्मेलन में चौपाल लगाकर जागरूक किया गया! महिलाओं के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे मे जानकारी दी गयी तथा मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र में जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं। मिशन शक्ति फेज-5.0 के विषय में महिलाओं को महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन,1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन,112 पुलिस हेल्प लाइन,1098 चाईल्ड केयर लाइन,108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर नए कानून के बारे में जानकारी दी गई व नई धाराओं के बारे में भी बताया गया।
मिशन शक्ति टीम द्वारा आयोजित बहु-बेटी सम्मेलन कार्यक्रम में अध्यापकगण, महिलाएं एवं स्कूल की बच्चियां कार्यक्रम में उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन करने वाले उ0नि0 विजय कुमार, उ0नि0 पन्नेलाल शर्मा, का0 शुभम रावत,म0 का0 अन्नप्रिया वर्मा,म0 का0 अनिशा सरोज की सराहनीय भूमिका रही।

