Fri. Jul 3rd, 2026

बांसी एसडीएम का खनन माफियाओं पर बड़ा एक्शन, छापेमारी में 2जेसीबी और 2 डंपर जब्त

बांसी एसडीएम का खनन माफियाओं पर बड़ा एक्शन, छापेमारी में 2जेसीबी और 2 डंपर जब्त

बांसी, सिद्धार्थनगर। क्षेत्र में अवैध रूप से प्राकृतिक संपदा का दोहन करने वाले खनन माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है,उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बांसी शशांक शेखर राय के सख्त निर्देश पर हुई इस छापेमारी से क्षेत्र के अवैध खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। मामला बांसी तहसील क्षेत्र के राप्ती नदी से सटे भगौतापुर गांव का है। पिछले कई दिनों से यहाँ खनन माफिया बेखौफ होकर रातों-दिन जेसीबी और डंपरों के जरिए अवैध रूप से बालू और मिट्टी का खनन कर रहे थे। इसकी भनक लगते ही प्रशासन ने जाल बिछाया। एसडीएम शशांक शेखर राय के आदेश पर नायब तहसीलदार महबूब आलम ने भारी पुलिस बल और अपनी टीम के साथ मौके पर अचानक छापेमारी की। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर भगदड़ मच गई। मौके से अवैध खनन में लगी 2 जेसीबी और बालू से भरे 2 डंपर को रंगे हाथों पकड़ा गया। पकड़े गए सभी वाहनों को सीज कर तहसील परिसर लाया गया है और उनके खिलाफ सख्त विधिक (कानूनी) कार्रवाई की जा रही है।

एसडीएम बांसी ने खनन माफियाओ को चेतावनी दी है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में भी ऐसी गतिविधियां पाई गई, तो संलिप्त लोगों के खिलाफ और भी
ज्यादा कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे। इस कार्रवाई के बाद से बांसी के खनन माफियाओं के हौसले पूरी तरह पस्त नजर आ रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *