सिद्धार्थनगर:15 नवंबर 2025
बाल दिवस पर टीडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सांसद पाल हुए शामिल
विजय कुमार मिश्र जर्नलिस्ट
सिद्धार्थनगर। बाल दिवस के उपलक्ष में लखनऊ स्थित टीडी गर्ल्स इंटर कॉलेज, पत्रकारपुरम (गोमती नगर) में आयोजित भव्य कार्यक्रम में डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई! सांसद का विद्यालय परिवार द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सांसद ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश का भविष्य हमारे बच्चों के हाथों में है, और उन्हें बेहतर शिक्षा,संस्कार एवं अवसर उपलब्ध कराना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है!सांसद ने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापकगण, अभिभावक एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों एवं गतिविधियों की जानकारी भी साझा किया!अंत में सांसद जगदंबिका पाल ने विद्यालय परिवार को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

