Fri. Feb 13th, 2026

बुद्ध की धरती सिद्धार्थनगर से डिप्टी सीएम के0 पी0 मौर्य ने भरी हुंकार, कपिलवस्तु के विकास का लिया संकल्प

सिद्धार्थनगर 30 जनवरी 2026

बुद्ध की धरती सिद्धार्थनगर से डिप्टी सीएम के0 पी0 मौर्य ने भरी हुंकार, कपिलवस्तु के विकास का लिया संकल्प

सिद्धार्थनगर महोत्सव के तीसरे दिन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

सिद्धार्थनगर महोत्सव- 2026 के तीसरे दिन उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 केशव प्रसाद मौर्य एवं सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र सहजानन्द राय, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन., पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन के साथ द्वीप प्रज्ज्वलित कर मॉ सरस्वती एवं गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया।जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बुके देकर स्वागत किया। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक/शिक्षिकाओ द्वारा सरस्वती बन्दना प्रस्तुत किया गया तथा शिवपति इन्टर कालेज शोहरतगढ़ के छात्राओं द्वारा लोकगीत प्रस्तुत किया गया।

उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 के कार्यक्रम में आने का मौका मिला और पिपरहवा स्तूप का दर्शन करने का सौभाग्य मिला। आप सभी का धन्यवाद देता हूं। यह सबसे बड़ा बौद्ध तीर्थ स्थल है। पूरे विश्व में सबसे अधिक पूजा गौतम बुद्ध की होती है। गौतम बुद्ध ने शान्ति और अंहिसा का ज्ञान दिया। बुद्ध कल भी प्रासंगिक थे और आगे भी प्रासंगिक रहेंगे। प्रधानमंत्री कहते है लोगों ने दुनिया को युद्ध दिया,लेकिन भारत ने संसार को बुद्ध दिया है।यह युद्ध का समय नही है। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध ने काला नमक चावल प्रसाद के रूप में दिया है। जिसकी पैकेजिंग कर पूरे विश्व में भेजा जा रहा है। डबल इंजन की सरकार में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ काम कर रही है। 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र होगा। महिलाओ का सशक्तिकरण होगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा। चारो तरफ विकास की झाकी दिखाई दे रही है। अब सिद्धार्थनगर को अग्रणी जनपद बनने से कोई नही रोक सकता है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धार्थनगर के विकास के लिए सरकार का खजाना समर्पित है। भगवान बुद्ध के अवशेष को मेरे नेतृत्व में रूस भेजा गया था। यह अवशेष पिपरहवा में खुदाई से निकला था। मै प्रयास करूंगा कि उसका अंश पिपरहवा में रखा जाये। बुद्ध के अनुयायी यहां पर दर्शन करने आयेगे। सिद्धार्थनगर का विकास कपिलवस्तु का विकास कोई रोक नही पायेगा। बुद्ध से जुड़े स्थानों को सड़क, रेज और हवाई मार्ग से जोड़ने का काम किया जा रहा है। विश्व में सबसे अधिक पर्यटक उ0प्र0 में आते है। पिपरहवा के लिए प्रयास किया जायेगा जिससे यहां पर अधिक से अधिक पर्यटक आये। 2047 तक विकसित भारत, विकसित उ0प्र0 बनेगा। आप लोग आगे बढ़िये, प्रधानमंत्री ने यूरोप के बाजार आपके लिए खोल दिया है,अब भारत विश्व गुरू बनेगा। सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 के भव्य आयोजन हेतु जिलाधिकारी एवं आयोजन टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी।

सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करते हुए कहा कि 2026 का महोत्सव ऐतिहासिक महोत्सव है,1988 में सिद्धार्थनगर जनपद बना,तबसे आज पहली बार है कि महोत्सव का उद्घाटन खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया तथा आज उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी आये है। यह हम सभी लोगो के लिए सौभाग्य और गौरव की बात है। पिपरहवा के अवशेष 127 वर्ष बाद वापस आयेंगे,आज गौतम बुद्ध की धरती के लिए सौभाग्य का दिन है। अस्थि कलश पिपरहवा में आ जायेगा,यह जगह सबसे बड़ा बुद्ध तीर्थ बनेगा।

विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करते हुए कहा कि आज आपके द्वारा पिपरहवा में स्तूप पर जाकर की पूजा की गयी। तथा भन्तेगणों से संवाद किया तथा उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर सहजानन्द राय ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों मे महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से स्थानीय प्रतिभा केा बड़े मंच पर पहुॅचने का अवसर मिल रहा है। स्थानी प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिल रहा है।

जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 केशव प्रसाद मौर्य तथा अन्य सभी का स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पिपरहवा में पहुॅचकर स्तूप पर पूजन किया,और कहा अब कपिलवस्तु का विकास होगा।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 केशव प्रसाद मौर्य को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया, तदोपरांत उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 केशव प्रसाद मौर्य ने काला नमक चावल जोन का अवलोकन किया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस.पी.अग्रवाल पूर्व विधायक इटवा डा0 सतीश द्विवेदी, पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा,अन्य पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, व अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *