सिद्धार्थनगर 03 नवंबर 2025
बेमौसम बरसात से किसानों की फसल को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने के संबंध में कांग्रेस पार्टी ने डीएम को दिया ज्ञापन
किसानों की बर्बाद हुई फसल के हुए नुकसान को दैवी आपदा घोषित कर सरकार के द्वारा राहत प्रदान किए जाएं-कांजी सुहेल अहमद
फसल बीमा योजना के तहत बीमा कंपनियों से भी किसानों के फसल की बेमौसम हुई बारिश से नुकसान की राशि का दावा तुरंत दिलाया जाए-कांजी सुहेल अहमद
सिद्धार्थनगर: आज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद के नेतृत्व में पिछले 30 और 31 अक्टूबर को जनपद में हुई बेमौसम बरसात से किसानों की धान, आलू, तिलहन व सब्ज़ियों की फसलें बर्बाद हो गईं। बेमौसम हुई बरसात से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इसी उपलक्ष्य में आज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष की अगुवाई में जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर किसानों की बर्बाद हुई फसल के मुआवज़े की मांग एवं दैवी आपदा राहत प्रदान किए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि पिछले दिनों लगातार बेमौसम बारिश से किसानों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है,जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मांग किया कि सरकार को चाहिए कि अतिशीघ्र सर्वे कराकर प्रभावित किसानों के फसल के हुए नुकसान का उचित मुआवज़ा दे और दैवी आपदा राहत प्रदान करें ताकि हमारे अन्नदाता किसान भुखमरी का शिकार न हों और अगली बुआई के लिए तैयार हो सकें।
जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन के द्वारा मांग किया कि प्रशासन को चाहिए कि बिना विलंब राहत राशि वितरित करे और बीमा कंपनियों से भी किसानों के फसल के बेमौसम हुई बारिश से नुकसान की राशि का दावा तुरंत दिलवाए। इस दौरान देवेन्द्र कुमार गुड्डू, कृष्ण बहादुर सिंह, अनिल सिंह अन्नू, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, ऋषिकेश मिश्रा,मैनुद्दीन प्रधान आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर रियाज़ मनिहार, ओमप्रकाश दूबे, सुदामा प्रसाद, होरी लाल श्रीवास्तव, मुकेश चौबे, संतोष चौधरी, डॉ प्रमोद कुमार, अवध बिहारी, ज़ुबैर ख़ान, शौकत अली, सिरपत गौड़, सुनील कुमार,जोखन प्रजापति सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

