सिद्धार्थनगर,ब्लॉक नौगढ़/ 29 जुलाई 2024
ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेनू मिश्रा के खिलाफ 55 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डी.एम से मिलकर अविश्वास का सौंपा पत्र
वर्तमान क्षेत्र पंचायत नौगढ़ ब्लाक प्रमुख श्रीमती रेनू मिश्रा के खिलाफ 51क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ पत्र देकर प्रियंका सिंह के प्रति अपना विश्वास प्रकट किया है।
क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बात सुनकर डी.एम ने कार्रवाई करने के लिए एक महीने का दिया समय..
जनपद सिद्धार्थनगर के नौगढ़ ब्लाक के नौगढ़ ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने वर्तमान ब्लाक प्रमुख रेनू मिश्रा के खिलाफ 55 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षर के साथ प्रियंका सिंह के अगुवाई में जिला अधिकारी सिद्धार्थनगर से मिलकर अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए पत्र देकर मांग किया है कि हम सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य नौगढ़ ब्लाक के क्षेत्र अंतर्गत जनता द्वारा चुने गए क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। हम वर्तमान प्रमुख श्रीमती रेनू मिश्रा प्रमुख क्षेत्र पंचायत – नौगढ़ जनपद – सिद्धार्थनगर के विरुद्ध नीचे दिए गए निम्नलिखित 11 विंदुओ के कारणों से अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत करते हैं..
1) क्षेत्र पंचायत तथा समीयियों की बैठक न बुलाना।
2) क्षेत्र पंचायत के कार्यों का संपादन न करना।
3) क्षेत्र पंचायत के वित्तीय प्रशासन का अधीक्षण न करना।
4) क्षेत्र पंचायत के वित्तीय प्रशासन की जानकारी न देना।
5) क्षेत्र पंचायत प्रमुख द्वारा अपने कर्तव्यों तथा कृत्यों का पालन जानबूझकर न करना, तथा पालन करने से इंकार करना।
6) अपने निहित अधिकारी का दुरुपयोग करना।
7) अपने कर्तव्यों के पालन में अनाचार करना।
8) क्षेत्र पंचायत का विकास न करना।
9) क्षेत्र पंचायत निधि का दुरुपयोग करना।
10) बिना कार्य के ही भुगतान करके क्षेत्र पंचायत के धनराशि का व्यपहरण करना।
11) क्षेत्र पंचायत में शासन द्वारा निर्धारित मानक के विपरीत निहित स्वार्थवश व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाना।
अतः उपरोक्तानुसार क्षेत्र पंचायत प्रमुख ब्लॉक नौगढ़ श्रीमती रेनू मिश्रा द्वारा कारित की जा रही प्रशासकीय/वित्तीय अनियमितताओं का संज्ञान लेते हुए उनके विरुद्ध उत्तरप्रदेश पंचायत तथा जिला पंचायत अधिनियम 1961 की धारा-15 के अंतर्गत तत्काल कार्यवाही की जाए।
संलग्नक:- नोटिस नियत प्रारूप पर।
इस दौरान अविश्वास प्रस्ताव की मांग करने वाले निम्नलिखित 51 क्षेत्रीय पंचायत सदस्यों ने अपना स्व-हस्ताक्षर कर श्रीमती प्रियंका सिंह के प्रति अपना विश्वाश प्रकट किया है,जिलाधिकारी सि0नगर को जो अविश्वास प्रस्ताव का अधोहस्तक्षरी पत्र दिया है उसमे कुल 55 सदस्यों ने हस्ताक्षर किया है।
श्रीमती प्रियंका सिंह ने जिलाधिकारी सि0नगर से मुलाकात किया,उन्होंने कहा कि हम विकास खण्ड नौगढ़ (क्षेत्र पंचायत) के अधोहस्तक्षरी सदस्य एतदद्वारा अपने (क्षेत्र पंचायत) प्रमुख श्रीमती रेनू मिश्रा में अविश्वास के प्रस्ताव के प्रकट करने के अपने अभिप्राय का यह लिखित नोटिस आपको देते हैं और इसके साथ प्रस्तावित अविश्वास के प्रस्ताव की एक प्रति भी संलग्न करते हैं।
हमारे क्षेत्र पंचायत के तत्सामयिक सदस्यों की कुल संख्या…..69….….है।

