Mon. Feb 9th, 2026

भा0ज0यु0मो0 के तत्वावधान में “आत्मनिर्भर भारत की संकल्प अभियान युवा सम्मेलन” का आयोजन किया गया

#डुमरियागंज: 01 नवंबर 2025

भा0ज0यु0मो0 के तत्वावधान में “आत्मनिर्भर भारत की संकल्प अभियान युवा सम्मेलन” का आयोजन किया गया

#डुमरियागंज: भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में आज विधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के अंतर्गत ब्लॉक सभागार में “आत्मनिर्भर भारत की संकल्प अभियान युवा सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष,गोसेवा आयोग उत्तर प्रदेश महेश शुक्ल एवं विशिष्ट अतिथि डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह शामिल हुए,कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव मिश्रा ने की।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष लवकुश ओझा, ब्लॉक प्रमुख डुमरियागंज के प्रतिनिधि नरेंद्र मणि त्रिपाठी, प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पांडेय,नगर पंचायत अध्यक्ष भारतभारी चंद्र प्रकाश वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष बढ़नी चाफा धर्मराज वर्मा,एवं मधुसूदन अग्रहरि सहित मंडल अध्यक्ष भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन अभिषेक त्रिपाठी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी, कार्यक्रम में भारी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *